Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 नवंबर, गुरुवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं जो चंद्रमा के मित्र हैं। चंद्रमा के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर होगा।
5 November 2026 Ka Rashifal: 5 नवंबर, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी का व्रत किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन वैधृति, विषकुंभ, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 5 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बुजुर्गों की देखभाल में समय बिताएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने का विचार बना सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपकी बनाई हुई योजना सफल हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी आगे आएंगे।
अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। पैरों में दर्द या खिंचाव की परेशानी हो सकती है। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप अपनी मौजूदा जॉब से खुश नहीं हैं तो करियर में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों और दूर रहने वाले रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बातचीत होगी। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। आमदनी में से पैसा बचाने की कोशिश करेंगे।
कामकाज में लापरवाही या अनुशासन की कमी के कारण आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। कारोबार करने वाले लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है।
713
कन्या राशिफल 5 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
अचानक विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपके किसी पुराने काम की तारीफ होगी। घर के कामों में समय बीतेगा। अधिकारी आपकी सैलरी बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में लापरवाही न करें। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
813
तुला राशिफल 5 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कुछ समय अकेले माहौल में बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, इसलिए गुस्से पर काबू रखें। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। गलत सोच रखने वाले लोगों की संगत से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
नए बिजनेस और कामकाज से जुड़े अवसरों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। परिवार की कुछ अहम जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। किस्मत का साथ मिलेगा और रचनात्मक कामों में मन लगेगा।
1013
धनु राशिफल 5 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। मुश्किल हालात का आप हिम्मत से सामना करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बातचीत करते समय अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें।
1113
मकर राशिफल 5 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। दोपहर के बाद आपके कई अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। फाइनेंस से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है, लेकिन कुछ बेवजह के खर्च भी सामने आ सकते हैं।
1213
कुंभ राशिफल 5 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज परिवार से जुड़ी चिंताएं परेशान करेंगी। ऑफिस में सहकर्मियों से सतर्क रहें, कोई आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकता है। किसी बड़े काम में पैसा लगाने से फिलहाल बचें। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें। मानसिक थकान और तनाव महसूस हो सकता है।
1313
मीन राशिफल 5 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
जीवनसाथी का सहयोग और अच्छा व्यवहार आपका हौसला बढ़ाएगा। आपकी तेज समझ और बुद्धिमानी की लोग तारीफ करेंगे। कामकाज में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.