Diwali 2026 Date: इस साल दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनकी कृपा पाने के लिए दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मी पूजा के दौरान कितने दीपक जलाना शुभ माना जाता है?

Diwali 2026 Kab Hai: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के दौरान दीपक जलाना भी जरूरी माना जाता है। हालांकि, धर्म ग्रंथों में दीपकों की कोई निश्चित संख्या नहीं बताई गई है। ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों के अनुसार, लक्ष्मी पूजा में 11, 21, 31 या 51 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इन सभी संख्याओं में 1 अंक शामिल है, जिसे हिंदू धर्म में शुभता और बढ़ोतरी का प्रतीक माना जाता है।

दीपक जलाते समय इस बात का रखें ध्यान

मान्यता के अनुसार, लक्ष्मी पूजा में दीपकों की संख्या 10, 20 या 30 जैसी नहीं रखनी चाहिए। इनके बजाय एक दीपक ज्यादा जलाना शुभ माना जाता है। उदाहरण के लिए 10 की जगह 11 और 20 की जगह 21 दीपक जलाए जा सकते हैं। इसके पीछे धार्मिक मान्यता के साथ अंक 1 को शुभ मानने की परंपरा भी जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर कब जलाएं यम दीपक? नोट करें लक्ष्मी-कुबेर पूजा और प्रदोष व्रत का मुहूर्त

दिवाली पर दीपक जलाने की परंपरा क्यों शुरू हुई?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, त्रेतायुग में जब भगवान श्रीराम रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे, तब नगरवासियों ने उनके स्वागत में पूरे शहर को दीपकों से रोशन कर दिया था। तभी से दीपावली पर दीपक जलाने की परंपरा शुरू हुई। एक अन्य मान्यता यह भी है कि अमावस्या की अंधेरी रात में देवी लक्ष्मी को घर तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसलिए लोग अपने घरों के हर कोने में दीपक जलाते हैं।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: कार्तिक अमावस्या 2 दिन, कब मनाएं दिवाली, 8 या 9 नवंबर? नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दीपक का क्या महत्व है?

हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ की शुरुआत दीपक जलाकर करने की परंपरा है। दीपक को ज्ञान, शुभता और रोशनी का प्रतीक माना जाता है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। दीपक खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है। इसी तरह इंसान को भी अपने जीवन में अच्छे काम करते हुए दूसरों के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता फैलानी चाहिए। दीपावली की रात जलाया गया दीपक आस्था, उम्मीद और अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।