Diwali 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत खास माना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। अनेक धर्म ग्रंथों में भी इस उत्सव का महत्व बताया गया है। जानें 2026 में दिवाली कब है?

Diwali 2026 Date: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली मनाई जाती है। मान्यता है कि दिवाली की शाम शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साल 2026 में कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन यानी 8 और 9 नवंबर को रहेगी। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी या 9 नवंबर को? आइए जानते हैं सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त?

कब से कब तक रहेगी कार्तिक अमावस्या तिथि?

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 9 नवंबर, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस तरह अमावस्या तिथि दो दिन रहने के कारण दिवाली की तारीख को लेकर असमंजस हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, एक ही दिन होगी शिव और मां लक्ष्मी की पूजा

क्या है दिवाली की सही डेट?

हिंदू धर्म में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में करने का विशेष महत्व है। इसलिए जिस दिन शाम के समय प्रदोष काल में अमावस्या तिथि रहती है, उसी दिन दीपावली मनाई जाती है। इस नियम के अनुसार साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। 9 नवंबर को अमावस्या तिथि दोपहर में समाप्त हो जाएगी, इसलिए इस दिन दिवाली की पूजा नहीं होगी।

ये भी पढ़ें-
Diwali Date 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली या लक्ष्मी पूजा… किस दिन क्या है? तारीखों का कन्फ्यूजन ऐसे करें दूर

दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त (Diwali 2026 Puja Muhurat)

उज्जैन के पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर को दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस तरह पूजा के लिए कुल 1 घंटा 58 मिनट का समय मिलेगा।

दिवाली 2026 डेट, तिथि, मुहूर्त डिटेल

दिवाली की तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार
अमावस्या तिथि शुरू: 8 नवंबर, सुबह 11:27 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
प्रदोष काल: शाम 5:45 से रात 8:19 बजे तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6:09 से रात 8:07 बजे तक

ध्यान रखें कि पूजा का मुहूर्त अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और स्थानीय पंचांग के अनुसार थोड़ा बदल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।