Labh Chaturthi 2026 Date: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। जानें अक्टूबर 2026 में कब किया जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत?

Labh Chaturthi 2026 Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है, इसे विनायक चतुर्थी कहते हैं। हर महीने की विनायक चतुर्थी का एक अलग नाम होता है। इनमें कार्तिक मास की विनायक चतुर्थी को लाभ चतुर्थी कहते हैं। इस बार लाभ चतुर्थी का व्रत नवंबर 2026 में किया जाएगा। आगे जानिए क्या है लाभ चतुर्थी की सही डेट, शुभ मुहूर्त सहित पूरी पूजा विधि...

नवंबर 2026 में कब करें लाभ चतुर्थी व्रत?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 नवंबर, गुरुवार की शाम 06 बजकर 42 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 13 नवंबर, शुक्रवार की रात 08 बजकर 34 मिनिट तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय 13 नवंबर को होगा, इसलिए इसी दिन लाभ चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: नवंबर और दिसंबर में विवाह की कितनी डेट्स? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त

लाभ पंचमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

13 नवंबर, शुक्रवार को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनिट से दोपहर 01 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घण्टे 09 मिनट का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: कब से शुरू होगी छठ पूजा? जानें नहाय-खाय खरना और सूर्य को अर्घ्य देने की डेट

इस विधि से करें लाभ चतुर्थी व्रत-पूजा

- 13 नवंबर, शुक्रवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान गणेश का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इस दिन निराहार रहकर व्रत करने का नियम है। लेकिन फलाहार या दूध ले सकते हैं।
- शुभ मुहूर्त में किसी साफ स्थान पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। उन्हें कुंकुम का तिलक लगाएं और फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाकर पूजा शुरू करें।
- पूजा में भगवान गणेश को अबीर, गुलाल, कुंकुम, अक्षत, इत्र, सुपारी, जनेऊ और दूर्वा सहित अन्य सामग्री अर्पित करें। इस दौरान 'ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करते रहें।
- इसके बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान गणेश को भोग लगाएं और विधि-विधान से आरती करें। शाम को चंद्रमा निकलने पर उन्हें जल चढ़ाएं। फिर फूल, चावल और कुंकुम से चंद्रमा की पूजा करें।
- पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलें। इसके बाद भोजन कर सकते हैं। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी का व्रत करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

गणेशजी की आरती (Ganesh ji Ki Aarti)

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी
माथे पे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा
लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।