MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Chhath Puja 2026: नाक से मांग तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं महिलाएं? जानें छठ में इस खास परंपरा का महत्व

Chhath Puja 2026: नाक से मांग तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं महिलाएं? जानें छठ में इस खास परंपरा का महत्व

Why Women Apply Long Sindoor During Chhath Puja: छठ पूजा में महिलाएं नाक से मांग तक लंबा नारंगी सिंदूर क्यों लगाती हैं? क्या है इस खास परंपरा का सूर्य उपासना से संबंध? जानें इसके पीछे की मान्यता।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Nov 13 2026, 12:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
छठ के दौरान क्यों बदल जाता है मांग में सिंदूर लगाने का तरीका?
Image Credit : chatgpt

छठ के दौरान क्यों बदल जाता है मांग में सिंदूर लगाने का तरीका?

छठ पूजा में आपने महिलाओं को नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर लगाते जरूर देखा होगा। आम दिनों में मांग में सिंदूर भरने का तरीका छठ के दौरान बदल जाता है। खास बात यह है कि महिलाएं इस दिन नारंगी या गहरे केसरिया रंग का सिंदूर लंबी रेखा में लगाती हैं। आखिर छठ महापर्व पर सिंदूर लगाने का यह तरीका इतना खास क्यों है? क्या इसका संबंध पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन से है? जानिए इस परंपरा के पीछे की मान्यता और सूर्य उपासना से इसका संबंध।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
नाक से मांग तक सिंदूर लगाने के पीछे क्या है मान्यता?
Image Credit : Getty

नाक से मांग तक सिंदूर लगाने के पीछे क्या है मान्यता?

छठ पूजा में नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा को सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। लोक मान्यताओं के अनुसार, विवाहित महिलाएं ऐसा अपने पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ करती हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। हालांकि, सिंदूर लगाने का यह तरीका हर क्षेत्र में एक जैसा नहीं है। अलग-अलग जगहों पर स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार इसमें बदलाव भी देखने को मिलता है।

35
छठ में नारंगी रंग का सिंदूर ही क्यों लगाया जाता है?
Image Credit : ANI

छठ में नारंगी रंग का सिंदूर ही क्यों लगाया जाता है?

छठ पूजा में नारंगी और केसरिया रंग का खास महत्व माना जाता है। हिंदू परंपरा में यह रंग ऊर्जा, शुभता और सकारात्मकता से जुड़ा है। वहीं, छठ महापर्व में सूर्य देव की उपासना की जाती है, जिन्हें जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना गया है। ऐसे में नारंगी सिंदूर को सूर्य के तेज और उनकी सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, यह कोई अनिवार्य धार्मिक नियम नहीं बल्कि पारंपरिक आस्था और क्षेत्रीय मान्यता के रूप में समझना चाहिए।

45
छठ में सोलह श्रृंगार का क्या है महत्व?
Image Credit : Getty

छठ में सोलह श्रृंगार का क्या है महत्व?

छठ व्रत में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा में शामिल होती हैं। इसमें सिंदूर, चूड़ियां, मेहंदी और पारंपरिक वस्त्रों का विशेष स्थान है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती महिलाएं संतान की खुशहाली, परिवार की समृद्धि और सुखी जीवन की कामना करती हैं।

55
कब से शुरू से छठमहापर्व 2026
Image Credit : Getty

कब से शुरू से छठमहापर्व 2026

इस बार छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर 2026 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। यही वजह है कि छठ में लंबा सिंदूर केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि महिलाओं की आस्था, पारिवारिक प्रेम और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपरा की पहचान भी है।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
छठ पूजा
पूजा विधि
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nahay Khay 2026: कब है छठ पूजा का नहाय-खाय? जानें सही डेट, महत्व और इस दिन क्या करें-क्या नहीं?
Recommended image2
Chhath Puja 2026: नहाय-खाय पर कितने बजे उगेंगे सूर्य देव? जानें 13 नवंबर को आपके शहर में सूर्योदय का समय
Recommended image3
Labh Chaturthi 2026: कब करें लाभ चतुर्थी व्रत, 13 या 14 नवंबर? जानें सही डेट, मुहूर्त और मंत्र सहित पूजा विधि
Recommended image4
Chhath Puja 2026: छठ पूजा में भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े! जानें सिंदूर-श्रृंगार के 5 जरूरी नियम
Recommended image5
Vivah Muhurat 2026: नवंबर और दिसंबर में विवाह की कितनी डेट्स? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved