
7 November 2026 Ka Rashifal: 7 नवंबर, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे छोटी दिवाली, काली चौदस और नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन काण, सिद्धि, प्रीति और आयुष्मान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
अपनी काबिलियत के अनुसार काम नहीं कर पाने से मन में निराशा रह सकती है। कारोबार के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नसों में खिंचाव या दर्द की परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: काली चौदस, छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी आज, जानें मुहूर्त
बातचीत और व्यवहार में मिठास बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। संतान की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। मन में नए और क्रिएटिव विचार आएंगे। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।
नए कामों की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। कर्मचारियों के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका है। घर या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का दबाव कम रहेगा और आप सुकून महसूस करेंगे। धैर्य के साथ काम करना फायदेमंद होगा। व्यस्तता के बीच भी जरूरी कामों को प्राथमिकता देंगे। किसी अनुभवी या गुरु समान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Diwali Lakshmi Puja 2026: घर पर कैसे करें दिवाली की पूजा? जानें आसान विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
अपने गुस्से और व्यवहार पर काबू रखें। नए कामों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन पुराने अटके काम भी आगे बढ़ेंगे। कुछ लोग आपके सही फैसलों का भी विरोध कर सकते हैं। किसी के प्रति मन में नाराजगी या दुश्मनी न रखें। सीने में जलन की समस्या परेशान कर सकती है।
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पुरानी परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में जूनियर कर्मचारियों और सीनियर अधिकारियों, दोनों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।
आपका कोई जरूरी सामान खो सकता है। कब्ज होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। खर्च बढ़ने की आशंका है। अपनी जिद के कारण दूसरों को नाराज न करें। खुद को हर मामले में सही मानने से बचें और मुश्किल हालात में भी सकारात्मक सोच बनाए रखें।
प्रेमी या पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील भी फाइनल हो सकती है।
आलस के कारण जरूरी कामों को टालने का मन हो सकता है। बातचीत करते समय अपनी भाषा और शब्दों का ध्यान रखें। किसी से भी कड़वे शब्दों में बात न करें। फिलहाल नौकरी बदलने का फैसला टालना बेहतर होगा। कारोबार में जरूरी लक्ष्य पूरे होने से मन खुश रहेगा।
नया निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पुराने नाराज दोस्तों को मनाने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में आ रही परेशानियां दूर होने की उम्मीद है।
ऑफिस में मन थोड़ा कम लग सकता है। अधिकारियों के साथ किसी मुद्दे पर विचारों का मतभेद हो सकता है। सेहत में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। पड़ोसियों के साथ छोटी-मोटी बहस होने की आशंका है।
आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। पैसों से जुड़ी स्थिति पहले से बेहतर होगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।