Aaj Ka Rashifal 10 November 2026: गोवर्धन पूजा आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, 5 राशियों पर मेहरबान होंगी महालक्ष्मी

Published : Nov 10, 2026, 05:00 AM IST

10 November 2026 Ka Rashifal: 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व है। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। कईं शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा मंगलवार…

PREV
113
10 नवंबर 2026 का राशिफल

10 November 2026 Horoscope: 10 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितिया तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाएगा। कुछ स्थानों पर इस दिन भाई दूज का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में आ जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...

213
मेष राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

घर से जुड़ी परेशानियां सुलझाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। जीवनसाथी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। खुद को फिट रखने के लिए योग, व्यायाम या मेडिटेशन करें। आपकी कोई कमजोरी दूसरों के सामने आ सकती है।

313
वृषभ राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। ऑफिस में फैली अव्यवस्था को ठीक करने के लिए कुछ सख्त फैसले ले सकते हैं। समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का विचार आएगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। दोपहर के बाद समय आपके पक्ष में रहेगा।


ये भी पढ़ें-
Goverdhan Puja 2026: 9 या 10 नवंबर, कब करें गोवर्धन पूजा? जानें विधि, मुहूर्त, कथा और महत्व

413
मिथुन राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आपकी समझदारी और सही फैसलों की लोग तारीफ करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। खेती और कृषि से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। जिन कामों को आप मुश्किल समझ रहे थे, वे आसानी से पूरे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: पूजा के बाद देवी देवी की प्रतिमा या तस्वीर कहां रखें, कैसे करें विसर्जन? जानें नियम

513
कर्क राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें। भावनाओं में बहकर फैसला न लें। पैसों के मामले में जोखिम लेने से बचें। निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखें। आमदनी और खर्च का हिसाब रखने में परेशानी हो सकती है।

613
सिंह राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

ऑफिस में आपके काम करने के तरीके पर कुछ लोग सवाल उठा सकते हैं। दिनभर व्यस्तता और भागदौड़ बनी रह सकती है। संतान की तरक्की से खुशी मिलेगी। अपनी बात दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। आलस्य के कारण जरूरी काम अधूरे छोड़ने से बचें।

713
कन्या राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। बिजनेस में तेजी देखने को मिलेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। ऑनलाइन खरीदारी में समय बिताएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों से अच्छी सलाह मिलेगी। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे।

813
तुला राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

नए लोगों पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं है। आपको कोई मुश्किल प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पुराने अटके काम निपटाने पर जोर रहेगा। परिवार के कुछ लोग आपकी बात से सहमत नहीं होंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आने वाले समय को ध्यान में रखकर नई योजनाएं बना सकते हैं। दूसरों के साथ विचार साझा करने से मन खुश रहेगा। धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से फायदा होने की संभावना है।

1013
धनु राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय अपने काम खुद पूरे करें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। सभी जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

1113
मकर राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का आनंद लेंगे। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। अपनी योजनाओं को सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अपनी काबिलियत का पूरा फायदा उठा पाएंगे।

1213
कुंभ राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आपका आत्मविश्वास और हिम्मत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, इसे कमजोर न पड़ने दें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। पुराने दोस्त मुश्किल समय में मददगार साबित हो सकते हैं।

1313
मीन राशिफल 10 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कारोबार में कमाई बढ़ने के संकेत हैं, साथ में खर्च भी बढ़ सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें, क्योंकि गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। अपनी समझ और हुनर से काम पूरे करेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। परिवार की सहमति से किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories