Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 जून 2026 को सूर्य किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा? इस दिन कौन-सा पर्व-त्योहार मनाया जाएगा? 15 जून को किस राशि वाले को सबसे ज्यादा लाभ होगा?
15 June 2026 Ka Rashifal: 15 जून 2026 सोमवार को सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ असर डालेगा। इस दिन गण्ड, आनंद, कालदण्ड, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
समझदारी से लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में किसी शुभ आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। व्यापार में लाभ और चुनौतियां दोनों साथ-साथ रह सकती हैं। पुरानी भूलों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कुछ करीबी लोग आपकी सफलता से असहज महसूस कर सकते हैं। जरूरी कागजात संभालकर रखें।
413
मिथुन राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज अपने विवेक पर भरोसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्य करने की मौजूदा शैली में बदलाव करने से बचें। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य समय पर पूरे होंगे। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है।
513
कर्क राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यवहार में नरमी रखने से समस्याएं सुलझ सकती हैं। ज्यादा सोच-विचार के कारण काम प्रभावित होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।
613
सिंह राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना लाभदायक रहेगा। समाज सेवा से जुड़े कार्यों में रुचि जाग सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
713
कन्या राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का मन रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। बेवजह के कामों में समय नष्ट न करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती दिखाई देगी। सेहत का ध्यान रखें।
813
तुला राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से अटके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होने से रौनक बनी रहेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है।
913
वृश्चिक राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। कुछ लोग आपके बारे में गलत अफवाह फैला सकते हैं। खानपान में लापरवाही भारी पड़ सकती है। घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। यात्रा के दौरान असुविधा महसूस हो सकती है।
1013
धनु राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि होने के संकेत हैं। प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। संगीत या पसंदीदा गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व महसूस कराएंगी।
1113
मकर राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
अनावश्यक विवादों और उलझनों से दूरी बनाए रखें। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। खानपान में शुद्धता और संतुलन बनाए रखें। संतान से सुख मिलेगा।
1213
कुंभ राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
कार्य क्षेत्र में विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं। नई तकनीक या कौशल सीखने की प्रेरणा मिलेगी। माता-पिता के साथ संबंध मधुर रखें। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहेगा। आपके निर्णय सही साबित होंगे।
1313
मीन राशिफल 15 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
गलत कार्यों या शॉर्टकट से दूरी बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। संतान की गलतियों को नजरअंदाज करने के बजाय उन्हें सही मार्गदर्शन दें। स्वास्थ्य और घरेलू जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.