MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope 15-21 June 2026: सूर्य-मंगल बदलेंगे राशि, बनेगा बुधादित्य योग, जानें कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह?

Weekly Horoscope 15-21 June 2026: सूर्य-मंगल बदलेंगे राशि, बनेगा बुधादित्य योग, जानें कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 15 To 21 June 2026: जून 2026 के तीसरे सप्ताह में कौन-कौन से ग्रहों का राश परिवर्तन होगा? ये सप्ताह कितनी राशि के लिए शुभ रहेगा और कितनी राशियों के लिए अशुभ? इस सप्ताह किन राशियों को धन लाभ होगा?

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jun 14 2026, 09:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Image Credit : chatgpt

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Weekly Horoscope 15 To 21 June 2026: जून 2026 का तीसरा सप्ताह 15 से 21 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में 2 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 15 जून को सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां बुध से युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसके बाद 20 जून को मंगल मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। राशिफल से जानिए आने वाला सप्ताह किसके लिए कैसा रहेगा…


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगी एक्सट्रा इनकम

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और मेहनत का उचित फल मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी तथा लोग आपकी राय को महत्व देंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।।

ये भी पढ़ें-
Budhaditya Rajyog 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 15 जून से 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफलता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में हल्के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह व्यापार और निवेश के मामलों में लाभदायक रह सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी वाक्पटुता और व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। किसी भी प्रकार की बहस या राजनीतिक विवाद से दूर रहें। समय का सदुपयोग करें।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर में धार्मिक या शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। बच्चों की उपलब्धियां आपको खुशी देंगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अनजान लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में कोई सफल व्यापारिक यात्रा हो सकती है। कार्य समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार और नई परियोजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। शुगर के मरीज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गुरुवार और शुक्रवार को सतर्कता बरतें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। भाइयों के साथ पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। संतान को करियर में सफलता मिलने से खुशी होगी। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय विशेष शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में थकान या वायरल संक्रमण की समस्या हो सकती है। ऑनलाइन लेन-देन से बचें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका सहयोग करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के मध्य में आय बढ़ने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। बड़े फैसले लेने से बचें।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रह सकता है। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। शेयर बाजार या पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपके काम की आलोचना कर सकते हैं।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह विदेश यात्रा में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा। आपकी वाणी और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पर्याप्त नींद लें और खानपान पर ध्यान दें।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। परिवार की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है और घर का माहौल सुखद रहेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा तथा व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर आपकी सजगता लाभ पहुंचाएगी। हालांकि मनोरंजन और शौक पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

यदि आप किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव और मित्रों के व्यवहार से निराशा हो सकती है। वाहन खरीदते समय जल्दबाजी न करें।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह इंटरव्यू से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और जिम्मेदारियों को आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। हालांकि आरामतलबी और लापरवाही के कारण जीवनसाथी नाराज हो सकता है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें और प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: वृष-कर्क सहित 4 राशियों को होगा धन लाभ, क्या लिखा है आपके भाग्य में?
Recommended image2
Kal Ka Rashifal: रविवार को 4 राशियों का बढ़ेगा बैड लक, पढ़ें 14 जून 2026 का राशिफल
Recommended image3
Gemstone Rules: रत्न पहनने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? ये 4 गलतियां हो सकती हैं वजह
Recommended image4
Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगी एक्सट्रा इनकम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved