Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 मार्च, गुरुवार को शूल, गण्ड, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
5 March 2026 Ka Rashifal: 5 मार्च 2026 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, संतान से अच्छी खबर मिलेगी। वृषभ राशि वालों को सम्मान मिलेगा, ये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वाले दूसरों को मामले में दखल न दें, सेहत पहले से ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले सोच-समझकर फैसला लें, इनकी सीक्रेट बात लीक हो सकती है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों को अपने पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान से संबंधी कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। ये नया काम शुरू कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इनके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। बिजनेस के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
413
मिथुन राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग वर्क प्लेस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। युवाओं का समय नौकरी ढूंढने में व्यतीत होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। नए दोस्तों पर अधिक विश्वास न करें। दूसरों के मामलों में भूलकर भी दखल न दें नहीं तो परेशानी होगी।
513
कर्क राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन सोच-समझकर करें। इनकी कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है। कोई इनकी सहजता का फायदा उठा सकता है। पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शित रखना जरूरी है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें।
613
सिंह राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग नया काम भूलकर भी शुरू न करें। नौकरी में अधिकारी इनके काम से नाराज रहेंगे। शाम को किसी बात पर तनाव की स्थिति बनेगी। पेट दर्द का शिकायत रहेगी, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।
713
कन्या राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिल सकती है। नए कामों की शुरूआत के लिए दिन बेहतर है। बिना जांच-पड़ताल किए किसी को भी पैसा न दें। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
813
तुला राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)
दिन की शुरूआत आज दौड़भाग से होगी। आपके बनाए हुए नियम परिवार में कोई तोड़ सकता है। रात की यात्रा करने से बचें। पैसों की तंगी बनी रहेगी। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। संतान से सुख मिलेगा।
913
वृश्चिक राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का निदान होगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
1013
धनु राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को विदेश से धन लाभ होगा। बिजनेस में अपेक्षा से अधिक धन लाभ के योग बन सकते हैं। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बहुत दिनों से अटका कोई काम पूरा हो सकता है।
1113
मकर राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)
लाइफ पार्टनर से किसी बात पर कहासुनी हो सकीत है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। शेयर बाजार या अन्य किसी जोखिम भरे निवेश से बचें। यात्रा में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संतान के कारण किसी से विवाद होना संभव है।
1213
कुंभ राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों का रुझान गुप्त विद्या जैसे तंत्र-मंत्र की ओर हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में शंका बनी रहगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कोई भी काम बिना मन के बिल्कुल भी न करें।
1313
मीन राशिफल 5 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं, उनके लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान की उपलब्धियों से प्रसन्नता होगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह सही साबित होगा। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.