Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 अप्रैल, बुधवार को 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी सभी लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
8 April 2026 Ka Rashifal: 8 अप्रैल 2026 को मेष राशि के लोगों के बिगड़े काम बन सकते हैं, दोस्तों के साथ समय बीतेगा। वृषभ राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, ये किसी विवाद में फंस सकते हैं। मिथुन राशि वाले खुशहाल रहेंगे, राजनीति में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले बिजी रहेंगे, पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों के बिगड़े काम बन सकते हैं। अपरिचित लोगों से अधिक मेल-जोल न बढ़ाएं। दूसरों के कामों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्चा समय बीतेगा। शाम को पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।
इस राशि के किसी बड़े लोग विवाद में फंस सकते हैं। आपकी दी गई सलाह दूसरों को पसंद नहीं आएगी, इसलिए चुप रहें। महिलाएं किचन में काम करते समय इलेक्ट्रानिक चीजों का सावधानी से उपयोग करें। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा पद राजनीति में मिल सकता है। तनाव के बावजूद आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंध पहले से और अधिक मधुर होंगे। वर्क प्लेस पर विशेषज्ञ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
513
कर्क राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग अपने काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुडे मामलों उलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है, इन्हें मनचाही सफलता मिलेगी। आज आप किसी से भी पैसा उधार न लें। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है।
613
सिंह राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। जरूरी काम अपने दोस्तों को भरोसे न छोड़ें, स्वयं करें। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हुए खान-पान करना चाहिए। प्रेमियों के लिए समय अनकूल है। संतान सुख मिलेगा।
713
कन्या राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग आज कठोर शब्दों का उपयोग न करें। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की मदद करके आपको संतुष्टि मिलेगी। रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।
813
तुला राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों के घर में आज खुशी का माहौल रहेगा। दोपहर के बाद कोई गुड न्यूज भी इन्हें मिल सकती है। इससे अनेक आत्मविश्वास में काफी वृद्धि होगी। आज आप कोई भी काम औपचारिकता में न करें। सभी के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे।
इस राशि के भविष्य की नई योजनाएं बना सकते हैं। ये अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। इनके विरोधी चाहकर भी इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई काम न करें। आज प्रभावशाली लोगों से आपका मिलना हो सकता है।
1013
धनु राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आपके सामाजिक स्तर में तेजी से वृद्धि होगी। तनाव के बावदूज आप अपने सभी काम समय पर करने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
1113
मकर राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। एक ही काम बार-बार करने से आपको आलस आ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा का खास ध्यान रखना होगा। जरूरी काम आज न करें, कल के लिए टाल दें।
1213
कुंभ राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को विवादित मामलों में विजय मिलेगी। आपको अपने खर्च पर कमी करनी होगी नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। सोशल मीडिया पर आज आप ज्यादा ही सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता आज मिल सकती है।
1313
मीन राशिफल 8 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। अटके हुए काम समय पर होने से राहत मिलेगी। लोग आपके काम और हुनर की तारीफ करेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.