7 अप्रैल 2026 का राशिफल: चंद्रमा के शुभ फल से 4 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें Aaj Ka Rashifal

Published : Apr 07, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 7 अप्रैल, मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन… 

PREV
113
7 अप्रैल 2026 का राशिफल

7 April 2026 Ka Rashifal: 7 अप्रैल 2026 को मेष राशि वाले बड़े निर्णय ले सकते हैं, कुछ कटु अनुभवी होंगे। वृषभ राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, बिजनेस में लाभ होगा। मिथुन राशि वालों को मनचाहा भोजन मिलेगा, नए काम की शुरूआत करेंगे। कर्क राशि वाले दूसरों से अपेक्षा न रखें, मन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti Kab Hai: शनि जयंती 2026 कब है, इस दिन कौन-सा दुर्लभ संयोग बनेगा?

213
मेष राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ उत्तम समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता इनके काम से बहुत ही खुश रहेंगे। कुछ कटु अनुभव आज हो सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya Kab Hai: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

313
वृषभ राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज परिवार के साथ किसी उत्सव में आनंद लेंगे। नौकरी में काम का प्रेशर बना रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर इनवेस्टमेंट न करें। स्टूडे्ंट्स को अपनी योग्यता के अनुसार सफलता मिल सकती है।

413
मिथुन राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग नए काम की शुरूआत आज कर सकते हैं। नौकरी में ये लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। लोग आपकी निष्ठा और योग्यता की प्रशंसा करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

513
कर्क राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों से अपेक्षा न रखें नहीं तो नुकसान होगा। बिजनेस में साझेदारी करने से बचना चाहिए साथ ही अपनी योजनाएं भी किसी से शेयर न करें। युवा लोग अपने प्रेम संबंधों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। मन पर नियंत्रण रखना चाहिए।

613
सिंह राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के युवाओं को करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अटके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

713
कन्या राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। सोशल मीडिया के जरिए किसी आंदोलन से जुड़ सकते हैं। महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।

813
तुला राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग धर्म के कामों में व्यस्त रहेंगे। आपका पैसा गैरजरूरी कामों में खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। दूसरों के में दखल देने से बचें नहीं तो परेशानी होगी। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। किसी खास काम को करने में दौड़-धूप अधिक करनी पड़ सकती है। बिनजेस में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

1013
धनु राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों का लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। अपने ही लोग आपकी आलोचना यानी बुराई कर सकते हैं जिससे आपका मन व्यथित रहेगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। संतान पर नजर रखें।

1113
मकर राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ पहले से अधिक सुखद रहेगी। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। सभी लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

1213
कुंभ राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी संतान की उपलब्धि पर गर्व करेंगे। प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा रहै। परिवार के साथ मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक बिजी रहेंगे। नौकरी में दिए गे टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे।

1313
मीन राशिफल 7 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग को मनचाही सफलता आज मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। मन में काल्पनिक विचार आते रहेंगे। गलत काम करने वालों से दूरी बनाकर रखें। कोई आपको इमोशनल फूल बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories