Trigrahi Yog Rashifal: 10 अप्रैल को जब मीन राशि में बुध ग्रह का प्रवेश होगा तो त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। इन राशियों को किसी दुर्घटना का सामना भी करना पड़ सकता है।
Trigrahi Yog In Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी एक राशि में 3 ग्रह साथ में होते हैं तो त्रिग्रही योग बनता है। ये तीनों ग्रह राशियों पर अपना संयुक्त प्रभाव डालते हैं। 10 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि और मंगल स्थित है। शनि-मंगल की युति से विस्फोटक योग पहले से बना हुआ है। इस राशि में बुध भी प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को नुकसान हो सकात है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के लोगों को बड़ी धन हानि हो सकती है। इनके बैंक बैलेंस में तेजी से कमी आएगी। अगर ये नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसका विचार त्याग दें। दूसरों की बातों में आकर भूलकर भी कोई निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताएंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से खराब हो सकती है।
इस राशि के लोगों को वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग कोई भई रिस्क वाला काम न करें। नही तो चोट-मोच लगने की संभावना है। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं उन्हें इस समय इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी होने की संभावना है।
45
तुला वालों को मिलेगी बेड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे इनकी टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ सकते हैं। जो लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं उन्हें इस समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे।
55
कुंभ वाले की बिगड़ेगी किस्मत
इस राशि के लोगों को बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। ये लोग नया काम शुरू न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील भी अभी टाल दें। पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आ सकता है जिससे इनके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। बच्चों की सेहत को लेकर दौड़-भाग की स्थिति बन सकती है। कोई मानसिक चिंता अंदर ही अंदर आपको परेशान करती रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.