Aaj Ka Rashifal In Hindi: 13 फरवरी, शुक्रवार को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां राहु पहले से स्थित है। राहु और सूर्य साथ होने से ग्रहण योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। पढ़ें आज का राशिफल…
13 February 2026 Ka Rashifal: 13 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, धार्मिक कामों में मन लगेगा। वृष राशि वालों को दोस्तों का साथ मिलेगा, संतान को उपलब्धि मिलेगी। मिथुन राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, अटके काम पूरे होंगे। कर्क राशि वालों को पेट के रोग परेशान करेंगे, संतान की चिंता सताएगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
आज आपका मन धार्मिक कामों की ओर अधिक रहेगा। गलत लोगों की सलाह बिल्कुल न मानें नहीं तो बाद में पछताएंगे। किसी के प्रति मन में असंतोष की भावना आ सकती है। मौसम का असर सेहत पर हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
जीवनसाथी के प्रति आपके मन में कुछ ज्यादा ही प्रेम आ सकता है। संतान की उपलब्धि पर खुशी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। आज आप रिस्क वाला कोई भी काम न करें। विवादित मामलों से दूर रहें।
आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अधूरे पड़े कामों में गति आएगी। चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। आज का दिन बिजनेस और नौकरी दोनों के लिए शुभ रहेगा। कोर्ट-कचहरी से मामलों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।
513
कर्क राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
अगर आप पर कोई लोन है तो आज वह चुकता हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। सफलता के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत आज करनी पड़ेगी। दिन मिला-जुला रहेगा।
613
सिंह राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। घर के सदस्य आपके व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। वाणी में संयम रखने की कोशिश करें। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपको यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। बिजनेस-नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जु़ड़े लोगों को सफलता के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर आपको बहुत खुशी होगी।
813
तुला राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में बदलाव की योजना आज बन सकती है। आपको अपने पिछले अनुभवों का लाभ आज मिल सकता है। घर के लिए महंगी चीजों की खरीदी करेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत हाई रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। लाइफ पार्टनर आपकी हर बात मानेगा। इनकम में भी वृद्धि हो सकती है। लोग आपके व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।
1013
धनु राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नौकरी में आपको अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। दूसरों की मदद करके आपको खुशी होगी। पार्टनर से मन की बात कहने का मौका मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा।
1113
मकर राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
गैरजरूरी काम आपका खर्च बढ़ा सकते हैं। जो लोग मेडिकल लाइन से जुड़े हैं उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी काम को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें।
1213
कुंभ राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
नया वाहन खरीदने के योग आज बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकेत हैं। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन सकीत है। आपके मन में दार्शनिक विचार आ सकते हैं जिसके कारण आप आध्यात्मिक हो सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
1313
मीन राशिफल 13 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
पिता की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। किसी काम में आपको शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदी में मन लगेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.