MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Vijaya Ekadashi: फरवरी 2026 में कब करें विजया एकादशी व्रत? जानें मंत्र-मुहूर्त और पूजा की विधि

Vijaya Ekadashi: फरवरी 2026 में कब करें विजया एकादशी व्रत? जानें मंत्र-मुहूर्त और पूजा की विधि

Ekadashi Kab Hai: फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि से पहले एकादशी व्रत किया जाता है। इसे विजया एकादशी कहते हैं। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों व पुराणों में बताया गया है। जानें फरवरी 2026 में ये व्रत कब करें?

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 12 2026, 09:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
फरवरी 2026 में कब करें एकादशी व्रत?
Image Credit : Getty

फरवरी 2026 में कब करें एकादशी व्रत?

Ekadashi February 2026 Date And Time: हिंदू धर्म में एकादशी को सबसे पवित्र तिथि माना गया है। इस तिथि पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं। ऐसा कहते हैं विजया एकादशी का व्रत करने से हर काम में सफलता मिलती है। इस बार विजया एकादशी का व्रत फरवरी 2026 में किया जाएगा। आगे जानिए विजया एकादशी व्रत की सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त सहित पूरी डिटेल…


ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है? नोट कर लें सही डेट-मुहूर्त, पूजा सामग्री लिस्ट

25
कब है विजया एकादशी 2026?
Image Credit : Getty

कब है विजया एकादशी 2026?

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 फरवरी, गुरुवार की दोपहर 12:22 से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 13 फरवरी, शुक्रवार की दोपहर 02:26 मिनिट तक रहेगी। यानी एकादशी तिथि का संयोग 12 और 13 फरवरी दोनों दिन बन रहा है लेकिन एकादशी तिथि का सूर्योदय 13 फरवरी, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Prachin Shiv Mandir: इस मंदिर में महादेव को चढ़ाते हैं झाड़ू, दर्शन-पूजन से दूर होते हैं त्वचा रोग!

35
विजया एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

विजया एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 11:17 से दोपहर 12:41 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक
दोपहर 12:41 से 02:04 तक
दोपहर 02:04 से 03:28 तक

45
इस विधि से करें विजया एकादशी व्रत
Image Credit : Getty

इस विधि से करें विजया एकादशी व्रत

- विजया एकादशी से एक दिन पहले यानी 12 फरवरी, गुरुवार की रात सात्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें। संभव हो तो जमीन पर चटाई बिछाकर सोएं।
- 13 फरवरी, शुक्रवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और व्रत-पूजा का संकल्प लें। जैसा व्रत करने की क्षमता हो तो वैसा ही संकल्प लेना चाहिए।
- दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें। पूजा के लिए घर में किसी स्थान की अच्छी तरह सफाई करें और वहां पूरा पूजन सामग्री एकत्रित करके रख लें।
- शुभ मुहूर्त में उस स्थान पर लकड़ी का बाजोट यानी पटिया रख इसके ऊपर सफेद कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र यहां स्थापित करें।
- भगवान के चित्र पर तिलक लगाएं, फूलों की माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। चंदन, फूल, अबीर, गुलाल, रोली आदि चीजें एक-एक कर चढ़ाएं।
- पूजा करते समय मन ही मन में ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप भी करते रहें। भगवान को अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं, इसमें तुलसी के पत्ते जरूर रखें।
- इसके बाद भगवान की आरती करें और प्रसाद भक्तों में बांट दें। दिनभर कुछ खाएं-पीएं नहीं। अगर ऐसा संभव न हो तो एक समय फलाहार या दूध ले सकते हैं।
- रात में सोए नहीं, भजन-कीर्तन करते रहें। अगले दिन यानी 14 फरवरी, शनिवार को व्रत का विधि-विधान से पारणा करें। ऐसा करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

55
भगवान विष्णु की आरती लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

भगवान विष्णु की आरती लिरिक्स हिंदी में

ऊं जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ऊं जय...॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ऊं जय...॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ऊं जय...॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ऊं जय...॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ऊं जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ऊं जय...॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ऊं जय...॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ऊं जय...॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है? नोट कर लें सही डेट-मुहूर्त, पूजा सामग्री लिस्ट
Recommended image2
Prachin Shiv Mandir: इस मंदिर में महादेव को चढ़ाते हैं झाड़ू, दर्शन-पूजन से दूर होते हैं त्वचा रोग!
Recommended image3
Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब खेली जाएगी लड्डूमार और लट्ठमार होगी? यहां जानें पूरा शेड्यूल
Recommended image4
Mahashivratri Ke Upay: शिव पुराण में लिखा है धन लाभ के ये उपाय, महाशिवरात्रि पर आप भी करें ट्राय
Recommended image5
Mahashivratri 2026 पर भद्रा का संयोग, क्या पूजा में आएगी बाधा? जानें शुभ मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved