Chanakya Niti: हर साल अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
Chanakya Quotes on Friendship: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जीवन के लगभग हर विषय पर अपने विचार दिए हैं। मित्रता को लेकर भी चाणक्य ने कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उनके अनुसार, जीवन में सच्चा मित्र मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं होता। एक अच्छा मित्र न केवल सुख में साथ देता है, बल्कि कठिन समय में भी आपका हाथ नहीं छोड़ता। आचार्य चाणक्य ने सच्चे दोस्त की 5 पहचान बताई हैं। फ्रेंडशिप डे 2026 के मौके पर जानें क्या है सच्चे दोस्त की 5 पहचान…
ये भी पढ़ें-
Friendship Day Top 10 Songs: यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है... स्टेटस में लगाएं ये 10 सुपरहिट गाने, सब कहेंगे- वाह क्या चॉइस है!
संकट के समय जो साथ दे
आचार्य चाणक्य के अनुसार, सच्चे मित्र की पहचान सुख के समय नहीं, बल्कि मुश्किल समय में होती है। जो व्यक्ति आपके बुरे दौर में भी आपका साथ निभाए, वही वास्तविक मित्र कहलाने योग्य है। संकट में साथ छोड़ देने वाले लोगों पर कभी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Happy Friendship Day 2026: तेरी-मेरी दोस्ती... अपने खास दोस्त को यहां से भेजें शानदार फ्रेंडशिप डे विशेज मैसेज
आपकी सफलता से खुश हो
सच्चा मित्र आपकी तरक्की और सफलता देखकर ईर्ष्या नहीं करता। वह दिल से आपकी उपलब्धियों का सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। जो दोस्त आपकी सफलता से परेशान हो जाए, उससे सावधान रहना चाहिए।
गलत रास्ते पर जाने से रोके
चाणक्य कहते हैं कि अच्छा मित्र वही है जो आपकी गलतियों पर आंखें बंद न करे। यदि आप किसी गलत निर्णय या गलत काम की ओर बढ़ रहे हों तो वह आपको रोकने का प्रयास करेगा। जो मित्र सिर्फ आपकी हां में हां मिलाए, वह सच्चा मित्र नहीं माना जाता।
विश्वास और गोपनीयता बनाए रखे
मित्रता की नींव विश्वास पर टिकी होती है। सच्चा दोस्त आपकी निजी बातों को दूसरों के सामने प्रकट नहीं करता। वह आपके भरोसे को बनाए रखता है और हर परिस्थिति में आपके विश्वास की रक्षा करता है। जो दोस्त आपकी गोपनीयता भंग कर दे वह कभी सच्चा दोस्त नहीं होता।
स्वार्थ नहीं, अपनापन रखे
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति केवल अपने लाभ के लिए मित्रता रखता है, वह कभी सच्चा मित्र नहीं हो सकता। सच्चे दोस्त के मन में स्वार्थ नहीं बल्कि अपनापन और सद्भावना होती है। वह बिना किसी अपेक्षा के आपके हित के बारे में सोचता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
