
13 July 2026 Ka Rashifal: 13 जुलाई 2026 सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन ध्रुव, व्याघात, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते भी कईं योग बनेंगे। खास बात ये है कि इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा पैसा-प्रमोशन और गुड न्यूज
आज ऑफिस में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से हर स्थिति को संभाल लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके भी मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Chandra Ast 2026: 3 दिन अस्त रहेगा चंद्रमा, 4 राशियों के बढ़ सकते हैं संकट-रहें बेहद सतर्क
पैसों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। बैंक या वित्तीय कामों में देरी हो सकती है। प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे। महिलाओं को गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। सोचे हुए काम पूरे न होने से टेंशन बढ़ सकती है।
नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम फिर से शुरू होने के संकेत हैं। कारोबार की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पिता के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। नौकरी में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। व्यापार में कुछ नए बदलाव करने का विचार बन सकता है। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप सभी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। आपके विचारों की लोग सराहना करेंगे। छिपे हुए विरोधियों की पहचान हो सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग भी बन रहा है। अटका हुआ पैसा भी आज मिल सकता है।
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पुराने अनुभव आपके काम आएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। दूसरों के विवाद में टांग अड़ाने से बचना होगा।
ऑफिस में काम का प्रबंधन करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। दिल के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज नया काम शुरू करने से बचें। किसी की बातों में आकर गलत फैसला लेने की संभावना है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले लोग अपने काम करने का तरीका बदल सकते हैं। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। किसी करीबी की बात मन को दुखी कर सकती है। सोशल मीडिया पर आपकी राय लोगों का ध्यान खींचेगी। सेहत ठीक रहेगी।
आज अविवाहित लोग विवाह को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं। काम की व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आप अपनी योजनाएं समय पर पूरी कर लेंगे। किसी को पैसा उधार देने से बचें, वरना वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में भावनाएं अधिक रहेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार की अड़चनें दूर होंगी और ऑफिस का माहौल भी बेहतर रहेगा।
आज ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फिलहाल सावधानी रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा और पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।