Belly Button Shape Meaning: समुद्र शास्त्र में नाभि यानी बेली बटन के भी कईं प्रकार बताए गए हैं। इनके आधार लोगों के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।
Personality According To Belly Button: समुद्र शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई बातें बताई गई हैं। इन्हीं अंगों में नाभि यानी बेली बटन का भी विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि नाभि का आकार और बनावट व्यक्ति के नेचर, सोच और लाइफ स्टाइल के बारे में कुछ संकेत दे सकती है। आगे जानिए नाभि के अलग-अलग प्रकार के अनुसार व्यक्ति के नेचर से जुड़ी खास बातें…
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाभि गहरी होती है, उन्हें आत्मविश्वासी और साहसी माना जाता है। ऐसे लोग अपनी बात खुलकर रखते हैं और चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटते। इन्हें अपनी आजादी पसंद होती है और बड़े लक्ष्य हासिल करने की इच्छा भी प्रबल रहती है।
जिन लोगों की नाभि अंडाकार या ओवल आकार की होती है, उनमें नेतृत्व क्षमता अच्छी मानी जाती है। ये लोग अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं और दूसरों का भरोसा आसानी से जीत लेते हैं। परिवार और समाज में भी इन्हें सम्मान मिलता है।
45
लंबी और गोल नाभि वालों का स्वभाव
समुद्र शास्त्र के अनुसार, लंबी नाभि वाले लोग रचनात्मक सोच के होते हैं। इन्हें कला, संगीत, लेखन या अन्य क्रिएटिव क्षेत्रों में रुचि रहती है। वहीं गोल नाभि वाले लोगों को बुद्धिमान, मिलनसार और परिवार से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे लोग खुशहाल जीवन जीने की कोशिश करते हैं और रिश्तों को महत्व देते हैं।
55
सामान्य नाभि वाले कैसे होते हैं?
सामान्य आकार की नाभि वाले लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं। जीवन में उन्हें सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से वे आगे बढ़ते हैं। ये लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.