DOB Numerology: किन डेट्स पर जन्में लड़के होते हैं परफैक्ट हसबैंड? पत्नी को रखते हैं हमेशा खुश

Published : Jul 12, 2026, 12:07 PM IST

Date of Birth Numerology: कुछ खास डेट्स पर जन्में लोग अपनी पत्नी की हर इच्छा पूरी करते हैं और पूरा जीवन साथ निभाते हैं। इसलिए इन्हें परफैक्ट हसबैंड कहा जाता है।

PREV
15
डेट ऑफ बर्थ देखकर चुने अपना पति

Numerology Husband Nature: अंक ज्योतिष के अनुसार, डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर निका गया मूलांक यानी लकी नंबर व्यक्ति के नेचर, फ्यूचर के साथ-साथ रिश्तों में समझदारी को लेकर भी कुछ संकेत देता है। न्यूमरोलॉजी की मानें तो कुछ मूलांक वाले पुरुष अपने जीवनसाथी का पूरा साथ निभाने की कोशिश करते हैं। इन्हें परफैक्ट हसबैंड मटेरियल भी कहा जा सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये डेट्स…


ये भी  पढ़ें-
Samudra Shastra: डिंपल, तिल या गुलाबी... कैसे गालों वाली लड़की होती है किस्मत वाली?

25
मूलांक 1 वाले लोग होते हैं जिम्मेदार

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। ये अंक सूर्यदेव से संबंधित है। इस मूलांक वाले लोग बहुत ही आत्मविश्वासी और जिम्मेदार होते हैं। ये अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार होते हैं और उसकी हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं। इसलिए इन्हें अच्छा पति कहा जाता है।

ये भी पढ़ें-
Numerology Tips: गलत अंक बिगाड़ सकते हैं किस्मत! गाड़ी-मोबाइल नंबर चुनते समय न करें 4 गलतियां

35
मूलांक 2 वाले रिश्तों को देते हैं महत्व

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 है। ये मूलांक चंद्रमा से संबंधित है। ऐसे लोग शांत, भावुक और रिश्तों को महत्व देने वाले माने जाते हैं। ये लोग पत्नी के साथ-साथ ससुराल वालों का भी बहुत ध्यान रखते हैं। इसलिए ये अपने ससुराल में भी पापुलर होते हैं। ये पत्नी की भावनाओं को समझते हुए हर फैसला लेते हैं।

45
मूलांक 6 वाले होते हैं खुशमिजाज

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 6 है। ये लोग बहुत ही खुशमिजाज होते हैं। ये अपनी पत्नी को भी हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। परिवार के साथ समय बिताना इन्हें पसंद होता है। पत्नी को घुमाना-फिराना, हंसाना इनकी हॉबी होती है। पत्नी को इनकी यही बात बहुत पसंद होती है।

55
मूलांक 9 वाले होते हैं ईमानदार

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। ये लोग साहसी और दूसरों के मददगार माने जाते हैं। ये रिश्तों में ईमानदारी और समर्पण को महत्व देते हैं। परिवार के लिए किसी भी मुश्किल का सामना करने को तैयार रहते हैं। पत्नी का सम्मान करना और उसकी इच्छाएं पूरी करना इनकी खूबी होती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories