Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा के राशि बदलने से 3 राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें 12 जुलाई 2026 का राशिफल

Published : Jul 12, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 12 जुलाई, रविवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। साथ ही 4 शुभ-अशुभ योगों का संयोग इस दिन बन रहा है। शिवजी से जुड़े 2 व्रत भी इसी दिन किए जाएंगे।

PREV
113
12 जुलाई 2026 का राशिफल

12 July 2026 Ka Rashifal: 12 जुलाई 2026 रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है जिसके चलते इसी दिन प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। रविवार को वृद्धि, ध्रुव, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। मिथुन राशि का स्वामी बुध है जो चंद्रमा से मित्र भाव रखता है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Chandra Ast 2026: 3 दिन अस्त रहेगा चंद्रमा, 4 राशियों के बढ़ सकते हैं संकट-रहें बेहद सतर्क

213
मेष राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें और जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। दूसरों के मामलों में राय देने से बचें। बातचीत में संयम रखें। दोपहर के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा पैसा-प्रमोशन और गुड न्यूज

313
वृषभ राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आपका प्रदर्शन कार्यक्षेत्र में शानदार रहेगा। व्यवहार में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें। व्यापार में नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। दिन आराम और सुकून के साथ बीतेगा।

413
मिथुन राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज नए निवेश करने से बचें। पुराने खर्च आपकी आर्थिक योजना बिगाड़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। घुटनों में दर्द की समस्या हो तो लापरवाही न करें।

513
कर्क राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का आनंद उठाएंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

613
सिंह राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज घर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार में आपसी तालमेल मजबूत होगा। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। व्यापारियों को कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिए। ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे।

713
कन्या राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, नए कोर्स में प्रवेश का मौका मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें।

813
तुला राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। परिवार के लोगों के बीच मतभेद होने की संभावना है। अहंकार और गुस्से से बचें। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। धन लाभ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। सेहत में पहले से सुधार होगा।

913
वृश्चिक राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। घर की सजावट या जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। रिश्तेदारों के आने से घर में रौनक रहेगी। बच्चों की समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को परिवार की सहमति मिल सकती है।

1013
धनु राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

व्यापार में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। मन की उलझनें धीरे-धीरे दूर होंगी। हर काम सोच-समझकर करेंगे। विरोधियों को हल्के में लेने की गलती न करें। संतान से सुख मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। जरूरत से ज्यादा उदारता दिखाने से बचें, लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

1213
कुंभ राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

करियर को लेकर उत्साह बना रहेगा। मन में कुछ उलझन या झिझक महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। काम में रचनात्मकता थोड़ी कम रह सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर जाते समय सतर्क रहें।

1313
मीन राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आपके अधिकांश काम बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरे होंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। बिजेनस में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories