Kal Ka Rashifal In Hindi: 12 जुलाई, रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ये बुध ग्रह की राशि है। चंद्रमा का इस राशि में प्रवेश शुभ फल देने वाला रहेगा।
12 July 2026 Ka Rashifal: 12 जुलाई 2026 रविवार को प्रदोष और मासिक शिवरात्रि दोनों व्रत एक ही दिन किए जाएंगे। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के योग बनेंगे। वहीं चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा बीतेगा दिन…
आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए काम के साथ आराम का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। बातचीत करते समय शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें।
वृषभ राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। व्यापार में नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपके काम आएगी।
413
मिथुन राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। नया निवेश करने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सेहत को लेकर भी लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा, नहीं तो रोग बढ़ सकता है।
513
कर्क राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज का दिन परिवार के साथ खुशी से बीतेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। व्यापार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।
613
सिंह राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
घर के जरूरी कामों में अधिक समय बीतेगा। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। आत्मविश्वास और ऊर्जा के दम पर आप अपने सभी जरूरी काम पूरे कर लेंगे। संतान पर नजर रखें।
713
कन्या राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किसी भी बड़े फैसले में भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें।
813
तुला राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार और दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। गुस्से और अहंकार से बचें। धन लाभ में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।
913
वृश्चिक राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। घर की सजावट या जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को परिवार का सहयोग मिल सकता है।
1013
धनु राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
रुके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। व्यापार में बदलाव करने का विचार सफल हो सकता है। मन की उलझनें दूर होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
1113
मकर राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जरूरत से ज्यादा उदारता दिखाने से बचें। किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
1213
कुंभ राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
करियर में आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा है। मन में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन धैर्य रखने से रास्ता निकल आएगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर निर्णय लें। काम में एकाग्रता बनाए रखें और जोखिम वाले कामों से बचें। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
1313
मीन राशिफल 12 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज किस्मत आपका साथ देगी और कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.