Cheek Dimple Meaning: गाल पर डिंपल होना समुद्र शास्त्र के अनुसार शुभ होता है। गाल के आकार-प्रकार से लड़कियों के नेचर-फ्यूचर के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता है।
cheeks Facts according to Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र में महिलाओं के चेहरे के हर अंग का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि लड़कियों की आंखें, नाक, होंठ और गाल उनके नेचर, फ्यूचर व अन्य कईं बातों के बारे में संकेत देते हैं। खासतौर पर गालों की बनावट, रंग और उन पर बने डिम्पल या तिल को सौभाग्य और जीवन की खुशियों से जोड़कर देखा जाता है। आगे समुद्र शास्त्र से जानिए लड़कियों के अलग-अलग तरह के गाल किस बात का संकेत देते हैं…
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के गालों पर डिम्पल पड़ते हैं, उन्हें भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाओं को जीवन में सुख-सुविधाएं मिलने की संभावना अधिक रहती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है और शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन भी खुशियों भरा रहता है।
जिन लड़कियों के गाल भरे, उभरे हुए और हल्की गुलाबी आभा लिए होते हैं, उन्हें सौभाग्यशाली माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियां मेहनती होती हैं और जिस काम को करने का फैसला करती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें करियर और निजी जीवन दोनों में सफलता मिलने की संभावना रहती है।
45
गाल पर तिल शुभ या अशुभ?
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के गाल पर तिल होता है वे बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़िकयां ग्लैमर के क्षेत्र में नाम कमाती हैं। इनकी अपनी अलग पहचान होती है। मान्यता है कि ऐसी महिलाओं को जीवन में धन, सुख और सम्मान मिलने की संभावना अधिक रहती है।
55
सामान्य और पिछके गाल क्या कहते हैं?
जिन लड़कियों के गाल सामान्य आकार-प्रकार के होते हैं, इनका जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। हालांकि विवाह के बाद इन्हें किस्मत का साथ मिलने के योग बनते हैं लेकिन कुछ मामलों में इन्हें जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है। वहीं जिन लड़कियों के गाल पिछके होते हैं उनका अधिकांश जीवन गरीबी में गुजरता है और इन्हें सुख भी कम ही मिलता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.