Kal Ka Rashifal 11 July 2026: 6 शुभ योग दूर करेंगे परेशानी, 4 राशि वालों को विदेश से होगा धन लाभ

Published : Jul 10, 2026, 03:42 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 11 जुलाई, शनिवार को योगिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। त्रिपुष्कर सहित 6 शुभ योगों से इस दिन का महत्व बहुत अधिक शुभ फल देने वाला है।

PREV
113
11 July 2026 Ka Rashifal

11 July 2026 Ka Rashifal: 11 जुलाई 2026 शनिवार को योगिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 50 मिट से शाम 04 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। इस दिन वृद्धि, ध्वजा, श्रीवत्स, त्रिपुष्कर, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ योग बनेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

 

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा पैसा-प्रमोशन और गुड न्यूज

213
मेष राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

करियर को लेकर आज आप पूरी तरह गंभीर रहेंगे। किसी करीबी के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर संयम रखें नहीं तो विवाद संभव है।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम

313
वृषभ राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। पुराने फैसलों का लाभ मिलेगा। किसी काम में दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं।

413
मिथुन राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। विदेश से जुड़े कारोबार में भी रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें। थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

513
कर्क राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

नवविवाहित लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक साबित होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

613
सिंह राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और जरूरी काम पूरे होंगे। विदेश से नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में नई रणनीति बनाना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

713
कन्या राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

व्यापार में अच्छे धन लाभ के योग हैं। पढ़ाई और बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। अपनी बात खुलकर रखने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।

813
तुला राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज पुराने कर्ज को लेकर चिंता बनी रह सकती है। विरोधियों को कमजोर समझने की भूल न करें। नया काम शुरू करने की योजना फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा। गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। खर्च करते समय सावधानी बरतें, धन हानि के योग हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। युवाओं को रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। मन थोड़ा भावुक या उदास रह सकता है।

1013
धनु राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और कारोबार में नए अनुबंध मिलने के योग हैं। छोटे खर्चों को लेकर अधिक चिंता न करें। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी हो सकती है। विदेश से धन लाभ संभव है।

1113
मकर राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा और प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी योजना के पूरी न होने से मन परेशान रह सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। व्यापार में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

1313
मीन राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। साझेदारी के कामों में लाभ मिलने के योग हैं। पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने की संभावना है। विदेश जाने की इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories