Surya Gochar July 2026: इस समय सूर्य मिथुन राशि में स्थित है। 16 जुलाई को ये कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के राशि बदले का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।
Sun Enters Cancer 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है। इस तरह ये ग्रह लगभग 360 दिनों में राशि चक्र पूरा करता है। 16 जुलाई 2026 को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह गोचर कई राशियों के जीवन में पॉजिटिव चेंज ला सकता है। यह राशि परिवर्तन विशेष रूप से 5 राशियों के लिए शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि वालों को पारिवारिक और आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं, इसलिए यह समय इनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। यदि नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
46
कन्या वालों की बढ़ेगी इनकम
इन राशि वालों के लिए यह समय आय में वृद्धि का संकेत दे सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नए ग्राहकों और अच्छे मुनाफे का लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट वृद्धि के योग बन सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
56
वृश्चिक वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश भाग्य का साथ दिला सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी यात्रा का भी योग बन सकता है। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं।
66
मीन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि वालों के लिए यह गोचर प्रेम, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के अवसर बनेंगे। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.