Numerology Tips: गलत अंक बिगाड़ सकते हैं किस्मत! गाड़ी-मोबाइल नंबर चुनते समय न करें 4 गलतियां

Published : Jul 10, 2026, 10:40 AM IST

Mobile Number Numerology: आपका मोबाइल और गाड़ी का नंबर आपकी लाइफ पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है। ये नंबर अगर डेट ऑफ बर्थ के अनुसार हो तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

PREV
15
अंक ज्योतिष से जानें कौन-सा है आपका शुभ अंक?

Date of Birth Numerology: आजकल लोग अपनी पसंद के अनुसार गाड़ी और मोबाइल नंबर चुनना पसंद करते हैं। कई लोग इसके लिए एक्सट्रा पैसे भी देते हैं। न्यूमरोलॉजी की माने तो गाड़ी और मोबाइल नंबर का चुनाव डेट ऑफ बर्थ और मूलांक के अनुसार हो तो इसका कईं गुना फायदा मिल सकता है। इससे आपको किस्मत का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा और आप कईं सारी परेशानियों से भी बच सकते हैं। अंक ज्योतिष से जानिए गाड़ी और मोबाइल नंबर लेते समय किन बातों का ध्यान रखें…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम

25
डेट ऑफ बर्थ के अनुसार चुने नंबर

न्यूमरोलॉजी में सबसे पहले जन्मतिथि से निकाले गए मूलांक को महत्व दिया जाता है। जैसे अगर आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है तो वही आपका मूलांक हुआ। गाड़ी या मोबाइल नंबर का अंतिम अंक यदि आपके मूलांक के अनुकूल हो तो शुभ परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: लॉटरी-शेयर मार्केट से किसे होता है फायदा? जन्म तारीख में छिपा है राज

35
बार-बार एक ही अंक वाले नंबर से बचें

यदि आपके मोबाइल या गाड़ी के नंबर में एक ही अंक बार-बार आए तो न्यूमरोलॉजी के अनुसार इस अंक की ऊर्जा आपके जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव डाल सकती है, इससे नई परेशानियां जीवन में आ सकती हैं। इसलिए ऐसा नंबर चुनने से पहले यह समझ लेना चाहिए कि वह अंक आपके मूलांक के अनुकूल है या नहीं।

45
वीआईपी नंबर भी हो सकता है अनलकी

कुछ लोग 0001, 9999 या 1111 जैसे आकर्षक नंबर सिर्फ अपना स्टेटस दिखाने के लिए चुन लेते हैं। लेकिन न्यूमरोलॉजी के अनुसार किसी भी नंबर की शुभता उसकी दिखावट से नहीं, बल्कि उसके कुल योग और व्यक्ति के मूलांक से जुड़कर देखी जाती है। कईं बार ये आकर्षक नंबर आपके लिए अनलकी भी साबित हो सकते हैं।

55
गाड़ी और मोबाइल अलग भी हो सकता है

कुछ लोग गाड़ी और मोबाइल आदि में एक जैसा नंबर रखना पसंद करते हैं। लेकिन सभी जगह ये नियम सफलता दे ये जरूरी नहीं है। यदि गाड़ी और मोबाइल दोनों नंबर अलग-अलग हो लेकन आपके लिए अनुकूल हों तो इससे भी आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories