DOB Numerology: लॉटरी-शेयर मार्केट से किसे होता है फायदा? जन्म तारीख में छिपा है राज
Numerology Lucky Birth Dates: कुछ लोगों की किस्मत में अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में अंक ज्योतिष में बताया गया है। इन लोगों को लॉटरी या शेयर मार्केट से लाभ होता है।

क्या आपकी किस्मत में हैं लॉटरी लगने के योग?
Lucky Birth Dates for Money: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके नेचर, फ्यूचर और करियर से जुड़ी अनेक बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष में कुछ डेट ऑफ बर्थ ऐसी बताई गई है जिनमें जन्में लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। ये धन लाभ शेयर मार्केट, लॉटरी या अन्य माध्यमों से होते हैं। आगे जानिए इन डेट ऑफ बर्थ के बारे में…
ये भी पढ़ें-
Birth Date Numerology: आसान नहीं होती इन डेट्स पर जन्मे लोगों की लाइफ, बुढ़ापे में मिलती है सक्सेस

मूलांक 1 वाले के पास अचानक आता है पैसा
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का संबंध सूर्य से माना जाता है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी और जोखिम लेने वाले होते हैं। मान्यता है कि सही समय पर लिए गए फैसले इन्हें अचानक आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। इसी कारण इन्हें भाग्यशाली मूलांकों में गिना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Numerology Home Prediction: किस उम्र में होगा खुद का मकान? जानें डेट ऑफ बर्थ से
मूलांक 3 वालों को मिलता है किस्मत का साथ
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। ये अंक गुरु ग्रह का होता है। इस मूलांक वाले लोग बुद्धिमान होते हैं और योजना बनाकर काम करते हैं। इनकी किस्मत अप्रत्याशित रूप से इनका साथ देती है जिससे इन्हें लॉटरी, शेयर मार्केट आदि में धन लाभ के अवसर मिलते हैं।
मूलांक 5 वाले होते हैं तेज दिमाग
किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है। इसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ऐसे लोग तेज दिमाग वाले और अवसरों को पहचानने में माहिर होते हैं। इनके बोलने की कला से हर कोई प्रभावित हो जाता है। इन लोगों को भी जीवन में अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बनते हैं।
मूलांक 8 वालों पर रहती है शनि की कृपा
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है, जो शनि ग्रह से संबंधित है। इस मूलांक के लोगों को सफलता देर से मिलती है लेकिन जब मिलती है तो अचानक इनके पास बहुत सारा धन आ जाता है। लॉटरी और शेयर मार्केट से इन्हें फायदा होने के योग बनते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।