Samudra Shastra: उंगलियों से जानें कैसी लड़की पति के लिए होती है लकी? बना देती है मालामाल

Published : Jul 09, 2026, 04:39 PM IST

Finger Shape Personality: समुद्र शास्त्र की मानें तो उंगलियों के आकार, प्रकार और बनावट से लड़कियों के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है।

PREV
15
उंगलियों में छिपे हैं खास संकेत

Female Finger Shape Astrology: समुद्र शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति के नेचर, फ्यूचर और करियर से जुड़े संकेत बताए गए हैं। इससे ये भी जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति को किस्मत का साथ मिल सकता है। समुद्र शास्त्र में हाथों की उंगलियों का आकार भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि उंगलियों के आकार से किसी व्यक्ति के व्यवहार, सोच और जीवन के कुछ पहलुओं का अनुमान लगाया जा सकता है। आगे जानिए कैसी उंगलियों वाली लड़की पति के लिए लकी होती है…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम

25
कैसी उंगलियों वाली लड़की होती है लकी?

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी और पतली होती हैं, उन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलता है। ऐसी लड़कियां बुद्धिमान और काफी क्रिएटिव होती हैं। शादी के बाद इनके पति की किस्मत चमक सकती हैं। ऐसी लड़कियां परिवार और रिश्तों को अच्छी तरह संभालने वाली मानी जाती हैं। शादी के बाद इनके पति का बैंक बैलेंस बढ़ने लगता है।

ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: 28 दिन अस्त रहेगा गुरु ग्रह, 4 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है बड़ी मुसीबत

35
कैसी उंगली वाली लड़की को मिलता है हर सुख?

जिन लड़कियों की उंगली बहुत अधिक मुलायम और सुंदर होती हैं, वे सबसे अधिक भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी लड़कियां विनम्र स्वभाव की होती हैं और परिवार में प्रेम व सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करती हैं। इनके व्यवहार से लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में हर तरह का सुख मिलता है।

45
कैसी उंगली वाली लड़की होती हैं धार्मिक?

जिन लड़कियों की उंगली मध्यम आकार की होती हैं वे काफी धार्मिक स्वभाव की होती हैं। इनका जीवन ठीक होता है। ये पढ़ने लिखने में अव्वल होती हैं। इन्हें भी अच्छा जीवनसाथी मिलती है लेकिन इनके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। अपने जीवनसाथी का हर परिस्थिति में साथ निभाने का प्रयास करती हैं। इन्हें संतान से सुख मिलता है।

55
कैसी उंगली वाली लड़की होती हैं चालाक?

समुद्र शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों की उंगली सामान्य से छोटी होती हैं, वे चतुर और चालाक होती हैं। ये आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में तेज होती हैं। हालांकि, कई बार ये बिना ज्यादा सोच-विचार के फैसले भी ले सकती हैं। जिसके कारण इनके जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। पैसों के लेकर ये काफी लालची हो सकती हैं। इनकी लव लाइफ सामान्य होती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories