Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्र की राशि में चंद्रमा देगा शुभ फल, जानें किसकी जेब में आएगा पैसा?

Published : Jul 09, 2026, 03:35 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 10 जुलाई, शुक्रवार को चंद्रमा राशि वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ये शुक्र के स्वामित्व की राशि है। इस राशि में चंद्रमा शुभ फल देता है।

PREV
113
10 जुलाई 2026 का राशिफल

10 July 2026 Ka Rashifal: 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जो चंद्रमा से मित्र भाव रखते हैं। इसलिए वृषभ राशि में चंद्रमा के जाने से अधिकांश राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दिन योगिनी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। साथ ही शूल, गण्ड, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम

213
मेष राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज ऑनलाइन पेमेंट करते समय थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में मन लगेगा। कारोबार में कोई बड़ी डील आसानी से फाइनल हो सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: 28 दिन अस्त रहेगा गुरु ग्रह, 4 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है बड़ी मुसीबत

313
वृषभ राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज अपने हक और फायदे की बातों को लेकर सतर्क रहें। नए काम शुरू करने का जोश रहेगा। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए खाने-पीने का ध्यान रखें। नौकरी करने वालों की ऑफिस में इज्जत और प्रभाव बढ़ेगा। संतान से खुशी मिल सकती है।

413
मिथुन राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

किसी अपने को लेकर मन में चल रहा शक दूर हो सकता है। बात करते समय शब्दों पर कंट्रोल रखें। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहें नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

513
कर्क राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। बच्चों को पढ़ाई या परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में किस्मत साथ देगी। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते बिगड़ने न दें। अपनी सेहत और रोजमर्रा की दिनचर्या का भी ध्यान रखें।

613
सिंह राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कई काम आसानी से पूरे होंगे। पढ़ाई और नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी। काम करने का तरीका बदलने का मन बना सकते हैं। कारोबार में फायदा होगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

713
कन्या राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कारोबार बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से भी मदद मिलने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

813
तुला राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

ऑफिस में अधिकारी आपके काम पर खास नजर रखेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। अधूरे कामों की वजह से मन परेशान रहेगा और गुस्सा भी आ सकता है। धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें। सोचे हुए काम न होने से टेंशन बनी रहेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलने में समय लग सकता है। शादीशुदा जिंदगी में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेवजह खर्च करने से बचें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर फैसला न लें। संतान पर नजर रखें।

1013
धनु राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

पारिवारिक कारोबार में अच्छा फायदा होने के संकेत हैं। दोस्तों से कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों के करियर में आ रही परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर करेंगे और दिन अच्छा गुजरेगा।

1113
मकर राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नौकरी में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने जरूरी काम खुद करने की कोशिश करें। किसी दोस्त की बात से मन दुखी हो सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

1213
कुंभ राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज अपनी दिनचर्या को सही ढंग से चलाने की कोशिश करें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें। बच्चों को डांटने की बजाय प्यार से समझाएं। रुके हुए काम थोड़ी देरी से सही, लेकिन पूरे हो जाएंगे। मन को शांत रखें।

1313
मीन राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आपका मूड थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। कारोबार में बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और समझदारी बनाए रखें यही ठीक है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories