Guru Asta 2026: 28 दिन अस्त रहेगा गुरु ग्रह, 4 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है बड़ी मुसीबत

Published : Jul 09, 2026, 12:16 PM IST

Guru Asta Rashifal 2026: गुरु ग्रह हमारे सौर मंडल के मुख्य ग्रहों में से एक है। ये ग्रह साल में एक बार राशि बदलता है लेकिन वर्तमान में ये अतिचारी अवस्था में है इसलिए तेजी से राशि बदल रहा है।

PREV
15
कब से कब तक अस्त रहेगा गुरु ग्रह?

Guru Asta Horoscope July 2026: 15 जुलाई 2026 को देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे, ये स्थिति 12 अगस्त तक रहेगी। इसके बाद गुरु पुन: उदय हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धन, विवाह, संतान, शिक्षा और भाग्य का कारक माना जाता है। जब गुरु अस्त होते हैं तो उनकी शुभता में कमी आ जाती है। गुरु के अस्त होने का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। ऐसा होने से कुछ राशि वालों के सामने अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…


ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: लॉटरी-शेयर मार्केट से किसे होता है फायदा? जन्म तारीख में छिपा है राज

25
मेष वालों पर बढ़ेगा तनाव

इस राशि के लोगों के लिए यह समय घरेलू मामलों में तनाव बढ़ा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना रहेगी। जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। वर्क प्लेस पर भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से शुरू होंगे 4 राशियों के बुरे दिन, एक के बाद एक आएंगी मुसीबतें

35
मिथुन वालों का बढ़ेगा खर्च

गुरु के अस्त होने से इस राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आय की तुलना में खर्च बढ़ सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट के मामले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। वाणी पर संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात विवाद का कारण बन सकती है।

45
तुला वालों की बढ़ेगी चुनौतियां

इस राशि के लोगों के लिए करियर और नौकरी के क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन उनका दबाव भी महसूस होगा। व्यापार करने वाले लोगों को साझेदारी में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।

55
मकर वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों के लिए वैवाहिक और साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने का समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। व्यापारिक साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या का पालन करें। अनावश्यक तनाव लेने से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories