Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मंगल की राशि में चंद्रमा देगा अशुभ फल, 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Published : Jul 08, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 जुलाई, बुधवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। ऐसा होने से विष योग समाप्त हो जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
113
8 जुलाई 2026 का राशिफल

8 July 2026 Ka Rashifal: 8 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन अतिगण्ड, सुकर्मा, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष मंगल ग्रह के स्वामित्व की राशि है। मंगल अग्नि तत्व है और चंद्रमा जल तत्व। चंद्रमा का ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों की परेशानी बढ़ा सकता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: लॉटरी-शेयर मार्केट से किसे होता है फायदा? जन्म तारीख में छिपा है राज

213
मेष राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज कार्यभार अधिक रहेगा और एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पेट में जलन या एसिडिटी जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से शुरू होंगे 4 राशियों के बुरे दिन, एक के बाद एक आएंगी मुसीबतें

313
वृषभ राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

खर्चों में कमी आएगी और व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने से संतुष्टि रहेगी। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव रह सकता है। आर्थिक मामलों और कानूनी विवादों में सफलता मिलने के योग हैं। मनचाहा काम करने की छूट मिल सकती है।

413
मिथुन राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

सम्मान और प्रतिष्ठा की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। मनपसंद काम करने का अवसर मिलेगा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत में भी सुधार हो सकता है।

513
कर्क राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

सकारात्मक सोच बनाए रखें। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। व्यापारिक मामलों में दोस्तों से चर्चा होगी। काम धीरे-धीरे पूरे होंगे और शाम को घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके बहुत काम आएगी।

613
सिंह राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। महिलाएं रसोई में सावधानी रखें और किसी की आर्थिक गारंटी लेने से बचें। दूसरों के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। धन हानि भी संभव है।

713
कन्या राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना होगी। जरूरी काम समय से पहले पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दूसरों के कहने में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।

813
तुला राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझन आ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। जो लोग नयाम काम शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। ससुराल से बुरी खबर सुनने को मिलेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमी को कोई खास उपहार दे सकते हैं, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। जरूरी काम दोस्तों के भरोसे न छोड़ें। बच्चे बड़ों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

जो काम आसान लग रहा था, वही चुनौती बन सकता है। रिश्तेदारों के कारण तनाव हो सकता है। कटु भाषा का प्रयोग न करें। विद्यार्थियों को करियर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की मदद करके संतोष मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के भी योग है।

1113
मकर राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

घर का माहौल खुशहाल रहेगा। दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। व्यापार में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अटका है तो वह आज पूरा हो सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। भविष्य की नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। महिलाओं को कुछ असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन विरोधियों पर विजय मिलेगी।

1313
मीन राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। नए व्यापारिक समझौते होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories