Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम

Published : Jul 09, 2026, 01:53 PM IST

Solar Eclipse August 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में होगा। इसे लेकर लोगों के मन में बहुत उत्सुकता है। अधिकांश लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

PREV
14
जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी पूरी डिटेल

Surya Grahan August 2026: सूर्य ग्रहण एक ऐसा विषय है जिसके बारे में जानने के लिए आज भी लोग उत्सुक रहते हैं। हर साल लगभग 2 बार सूर्य ग्रहण का संयोग बनता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में होगा। इस दिन सावन की अमावस्या तिथि रहेगी जिसके चलते इसका धार्मिक महत्व भी माना जाएगा। लेकिन क्या ये ग्रहण भारत में दिखेगा और अगर दिखेगा तो इसका सूतक का समय क्या रहेगा? ये बात हर कोई जानना चाहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए अगस्त में होने वाले सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बात…


ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: 28 दिन अस्त रहेगा गुरु ग्रह, 4 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है बड़ी मुसीबत

24
अगस्त 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण?

विद्वानों की मानें तो इस बार सावन मास की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस बार ये तिथि 12 अगस्त, बुधवार को है यानी इसी दिन सूर्य ग्रहण होगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस दिन हरेली, दीप पूजा और जेडी पर्व-उत्सव मनाए जाएंगे। साथ ही इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से शुरू होंगे 4 राशियों के बुरे दिन, एक के बाद एक आएंगी मुसीबतें

34
क्या भारत में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण?

12 अगस्त को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगा। जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, उत्तरी अटलांटिक और उत्तरी प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

44
क्या रहेगा सूर्य ग्रहण का समय?

भारतीय समय के अनुसार 12 अगस्त को होने वाले सूर्य ग्रहण की शुरूआत सुबह 9 बजकर 4 मिनिट से होगी और इसकी समाप्ति 1 बजकर 28 मिनिट पर होगा। यानी इस सूर्य ग्रहण की अविधि 4 घंटे 24 मिनिट की रहेगी। जिन देशों में जिस समय ये ग्रहण दिखाई देना शुरू होगा, उसके ठीक 12 घंटे पहले से इसका सूतक माना जाएगा जो ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म भी हो जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories