Aaj Ka Rashifal In Hindi: 11 जुलाई, शनिवार को 6 शुभ योग बनेंगे। इनमें त्रिपुष्कर नाम का योग बहुत खास है। इस योग में किए गए शुभ कामों का तीन गुना फल मिलता है।
11 July 2026 Ka Rashifal: 11 जुलाई 2026 शनिवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन योगिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। शनिवार को वृद्धि, ध्वजा, श्रीवत्स, त्रिपुष्कर, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि 6 शुभ योग बनेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
आज किसी करीबी पर धन खर्च करना पड़ सकता है। करियर को लेकर आप गंभीर रहेंगे। अपनी योजनाएं फिलहाल किसी से साझा न करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बातचीत में कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
कुछ कामों में आपको दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। पुराने फैसलों का लाभ मिलेगा। छोटे कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
413
मिथुन राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
विदेश से जुड़े कारोबार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और अधिकारियों से विवाद से बचें। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। थकान और नींद की कमी परेशान कर सकती है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद संभव है।
513
कर्क राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नवविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों की राय आपके बहुत काम आएगी।
613
सिंह राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आत्मविश्वास बढ़ेगा और जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। विदेश से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में नई योजना बनानी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा इस दिन मिल सकता है।
713
कन्या राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
व्यापार में धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। खुलकर अपनी बात रखने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। पढ़ाई और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के विवाद में न बोलें नहीं तो बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकती है।
813
तुला राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पुराने कर्ज को लेकर चिंता हो सकती है। विरोधियों को हल्के में न लें। विवादों से दूर रहें। जिद और गुस्से पर नियंत्रण रखें, तभी रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें। धन हानि की संभावना बन रही है।
913
वृश्चिक राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। मन थोड़ा उदास रह सकता है। युवाओं को रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।
1013
धनु राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। छोटे खर्चों को लेकर चिंता न करें। कारोबार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है जिसका असर पूरे परिवार पर होगा।
1113
मकर राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
व्यापार में आय बढ़ सकती है। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है। सोचे हुए काम न होने से टेंशन बढ़ सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।
1213
कुंभ राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
व्यापार में तकनीकी परेशानियां आ सकती हैं। मौसम बदलने से सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। परिवार के साथ किसी मनोरजंक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।
1313
मीन राशिफल 11 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप अपने काम जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। साझेदारी के काम में लाभ होगा। पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.