Published : Jul 11, 2026, 11:00 AM ISTUpdated : Jul 11, 2026, 11:13 AM IST
Chandra Ast July 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य के साथ एक ही राशि में होता है तो उसका प्रभाव कम हो जाता है। इसे चंद्रमा का अस्त होना कहा जाता है।
Moon Tara Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं, माता और मानसिक शांति का कारक माना जाता है। जब चंद्रमा सूर्य के बहुत निकट आ जाता है तो वह अस्त हो जाता है। इस बार 13 जुलाई, सोमवार की सुबह 3:50 से 15 जुलाई, बुधवार रात 8:23 तक चंद्रमा अस्त रहेगा। इस दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा और सूर्य भी इसी राशि में होने से चंद्रमा का प्रभाव कमजोर माना जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें इस दौरान किन 4 राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है…
चंद्रमा आपकी ही राशि में अस्त रहेगा, इसलिए मानसिक तनाव और उलझन बढ़ सकती है। छोटे-छोटे फैसले लेने में भी परेशानी महसूस होगी। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ने के कारण बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान धैर्य रखें और किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। किसी वजह से डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है।
चंद्रमा के अस्त होने से इस राशि के लोगों को करियर और कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत का परिणाम उम्मीद से कम मिलने पर निराशा हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। व्यापारियों को भी बड़े निवेश और नए सौदों में सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
45
धनु वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि वाले लोगों की लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है। साझेदारी से जुड़े मामलों में नुकसान की संभावना बन सकती है। किसी बात को लेकर अपने ही किसी खास व्यक्ति से मतभेद होने की संभावना बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
55
मीन वाले न लें बड़ा निर्णय
इस राशि वाले लोगों के परिवार और घर से जुड़े मामलों में चिंता बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मानसिक बेचैनी के कारण काम में मन कम लगेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। इस समय कोई बड़ा निवेश या संपत्ति से जुड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा। दूसरों की बात में आकर कोई निर्णय न लें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.