Pukhraj Side Effects: पुखराज सभी 9 रत्नों में सबसे ज्यादा प्रभाव वाला माना गया है। जब ये अशुभ फल देता है तो राजा को भी रंक बना देता है। इसलिए पहनते समय ज्योतिषीय सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Pukhraj Gemstone Rules: ज्योतिष शास्त्र में पुखराज (Yellow Sapphire) को सबसे प्रभावशाली रत्नों में से एक माना गया है। यह रत्न गुरु ग्रह से संबंधित है। मान्यता है कि सही व्यक्ति अगर नियमों के अनुसार पुखराज धारण करे तो उसे धन, शिक्षा, विवाह, संतान सुख और करियर में सफलता मिल सकती है। लेकिन हर व्यक्ति के लिए यह रत्न शुभ नहीं होता। ज्योतिषियों के अनुसार बिना कुंडली और ग्रहों की स्थिति देखे पुखराज पहनना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आगे जानिए किन 4 राशि वालों को पुखराज पहनने से बचना चाहिए।
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों के लिए गुरु का रत्न शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में बिना ज्योतिषीय सलाह के पुखराज पहनने से इन्हें पैसों का नुकसान, पारिवारिक तनाव और काम में रुकावट जैसी स्थितियां का सामना करना पड़ सकता है। कईं बार इनके बनते काम भी पुखराज पहनने से रूक सकते हैं।
35
मिथुन वाले भूलकर न पहनें पुखराज
इस राशि के स्वामी बुध हैं, जबकि गुरु और बुध के स्वभाव में विरोध माना जाता है। ऐसे में पुखराज पहनने से निर्णय लेने में भ्रम, करियर में बाधाएं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इस राशि के लोग अगर गलती से पुखराज पहन लें तो निकट भविष्य में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस राशि का स्वामी भी शुक्र है और गुरु-शुक्र एक-दूसरे के विरोधी हैं। गुरु जहां देवताओं के गुरु हैं वहीं शुक्र असुरों के। इसलिए तुला राशि वालों को पुखराज पहनने से बचना चाहिए। अगर इस राशि के लोग लोग बिना कुंडली देखे पुखराज धारण करते हैं तो इनकी लव और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए।
55
मकर वालों को नहीं मिलती सफलता
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों के लिए भी पुखराज हमेशा अनुकूल नहीं माना जाता। गलत तरीके से यह रत्न पहनने पर मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता मिलने में देरी हो सकती है और खर्च भी बढ़ सकते हैं। कईं बार इनके जीवन में अचानक बड़ी मुसीबतें भी आ सकती हैं जिसके कारण इन्हें पैसों का नुकसान भी हो सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.