Weekly Horoscope 13-19 July 2026: सूर्य बदलेगा राशि, गुरु होगा अस्त, साप्ताहिक राशिफल से जानें 7 दिन कैसे बीतेंगे?

Published : Jul 12, 2026, 09:00 AM IST

Weekly Horoscope 13 To 19 July 2026: जुलाई के तीसरे सप्ताह में सूर्य, चंद्रमा और गुरु की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।

PREV
113
Weekly-Rashifal_13-19-July-2026

Saptahik Rashifal 13 Se 19 July 2026: जुलाई का तीसरा सप्ताह 13 से 19 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में कईं ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 15 जुलाई को गुरु ग्रह कर्क राशि में अस्त हो जाएगा। इसके बाद 17 जुलाई को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इनके अलावा हर ढाई दिन में चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों की इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे राशिफल से जानिए आने वाला सप्ताह किसके लिए कैसा रहेगा…


ये भी पढ़ें-
Chandra Ast 2026: 3 दिन अस्त रहेगा चंद्रमा, 4 राशियों के बढ़ सकते हैं संकट-रहें बेहद सतर्क

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी शुभ रहेगी। कोई बड़ा व्यापारिक समझौता हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत में सुधार होगा और लंबे समय से चल रहा तनाव भी कम होगा। ससुराल पक्ष से लाभ और पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। सोमवार और मंगलवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ सकते हैं, पिता से मतभेद हो सकते हैं और जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा पैसा-प्रमोशन और गुड न्यूज

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत यात्रा या घूमने-फिरने से हो सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। फाइनेंस से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। हालांकि अनावश्यक खर्च और भागदौड़ परेशान कर सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सप्ताह का मध्य थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। शनिवार को घुटनों के दर्द की शिकायत हो सकती है।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह कई मामलों में आपके लिए अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने का मौका मिलेगा और किसी बड़ी समस्या का समाधान भी निकल सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बेवजह की यात्रा से बचें और असफलता से निराश न हों। सोमवार और शनिवार शुभ रहेंगे, जबकि गुरुवार और रविवार को थोड़ा संभलकर रहें।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक चिंताएं भी दूर होंगी। नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में चल रही नाराजगी खत्म हो सकती है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। गुरुवार को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा संभलकर रहें। दोस्तों या परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। उधार के लेन-देन से बचें।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश से नौकरी का प्रस्ताव मिलने के योग हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। हालांकि ऑफिस में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। अहंकार और आलस्य से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें। बुधवार और गुरुवार को बड़े फैसले लेने से बचें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह खुशखबरी और अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार का भरोसा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा है। मंगलवार और गुरुवार को अच्छी खबर मिल सकती है। फिजूल खर्च और सोशल मीडिया के आकर्षक ऑफर्स से बचें। शुक्रवार और शनिवार को थोड़ा संभलकर काम करें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कारोबार में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। घर की सजावट या धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय होने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी बदलने का मौका भी मिल सकता है। हालांकि घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। जिद और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास से बचें। बड़ा निवेश सोच-समझकर करें और दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। सप्ताह का मध्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह कई मामलों में शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। रविवार से मंगलवार तक का समय अच्छा रहेगा। हालांकि बेवजह की यात्रा से बचें और किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है। तनाव और पेट से जुड़ी परेशानी से बचने की कोशिश करें।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। पढ़ाई, प्रेम संबंध और नई योजनाओं के लिए समय अच्छा है। मंगलवार और गुरुवार को कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि गुस्से और बहस से बचें। नया कारोबार शुरू करने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। नई दुकान, शोरूम या कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दुश्मनों पर भी जीत मिल सकती है। हालांकि काम की व्यस्तता ज्यादा रहेगी। किसी भी बुरी आदत से दूर रहें और परिवार की सलाह को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में हल्की नाराजगी हो सकती है। पुराने कर्ज चुकाने पड़ सकते हैं। रविवार से बुधवार तक थोड़ा सावधान रहें।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और यात्रा से लाभ मिल सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और भाई-बहनों व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदा दिलाएंगे। हालांकि सप्ताह के बीच में करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी काम में देरी से मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी या ज्यादा भावुक होकर फैसला लेने से बचें।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories