Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: 6 शुभ योगों में बीतेगा दिन, 5 राशियों के लिए फायदेमंद-हर काम में मिलेगा सफलता

Published : Sep 13, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 13 सितंबर, रविवार को 6 शुभ योगों का संयोग बन रहा है। ये एक दुर्लभ संयोग है क्योंकि ऐसा बहुत कम बार होता है कि एक ही दिन में इतने सारे शुभ योग हों।

PREV
113
13 सितंबर 2026 का राशिफल

13 September 2026 Ka Rashifal: 13 सितंबर, रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया और तृतीया तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन वाराह जयंती का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म,मानस, पद्म, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे, इन योगों का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

प्रॉपर्टी से फायदा मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। लंबे समय से अटका सरकारी काम आज पूरा होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

313
वृषभ राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत हैं। घर में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी छवि और मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है।

413
मिथुन राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कारोबार में पार्टनरशिप लाभदायक हो सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह काम आएगी। किसी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खाने-पीने का खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में शुक्र 3 राशियों के लिए खतरा, मिलेगी बुरी खबर-पैसा और सेहत पर भी होगा असर

513
कर्क राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सफलता के अच्छे संकेत हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं होंगे।


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत

613
सिंह राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आमदनी बढ़ाने के कई मौके मिल सकते हैं। आपका कोई पुराना या मनचाहा काम पूरा होने की संभावना है। दोस्तों का साथ मिलने से काम में सफलता मिलेगी। खाने-पीने में की गई लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऑफिस में बहस करने से बचें।

713
कन्या राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना काम आएगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

813
तुला राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज की गई मेहनत आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद खत्म हो सकता है। काम को टालने की आदत छोड़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

913
वृश्चिक राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। कहीं फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस आने से आर्थिक परेशानी कम हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

1013
धनु राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

किसी पुराने रिश्ते में फिर से मिठास लौट सकती है। स्वास्थ्य सामान्य और बेहतर रहेगा। कारोबार में कोई खास व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए जरूरी दस्तावेजों को पढ़े बिना किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें। संतान से सुख मिल सकता है।

1113
मकर राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। आपकी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबार में भी पहले के मुकाबले स्थिति मजबूत होगी।

1213
कुंभ राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों को वर्क प्लेस पर सतर्क रहना चाहिए। पुरानी चल रही किसी परेशानी का हल मिल सकता है। बेकार की चर्चाओं में अपना समय खराब न करें। कानूनी मामलों में उलझन बढ़ सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी है।

1313
मीन राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। काफी समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। परिवार में एकता बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories