Surya Gochar September 2026: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसे आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा और सरकारी मामलों से जोड़कर देखा जाता है। इस ग्रह का असर सभी राशियों पर होता है।
Surya Gochar Lucky Zodiac Signs: 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य एक महीने यानी 18 अगस्त तक रहेंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और ज्योतिष में सूर्य और बुध को मित्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर, नौकरी, बिजनेस और पैसों के मामले में अच्छे मौके लेकर आ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, 4 राशियों पर इसका असर खास तौर पर शुभ रह सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
मेष राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए कई मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। जॉब करने वाले लोगों को वर्क प्लेस पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों के साथ आपकी बॉन्डिंग बेहतर होगी और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नए क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आगे चलकर मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2026: 4 राशि वाली महिलाओं की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में सक्सेस, मिलेगा मनचाहा गिफ्ट
कर्क राशि
इस राशि वालों के करियर के लिए सूर्य का यह गोचर पॉजिटिव रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने या सैलरी बढ़ने के चांस बन सकते हैं। वहीं बिजनेस करने वालों की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और पर्सनैलिटी में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य योग बढ़ाएगा इनकम, 4 राशियों को मिलेगी जॉब-बिजनेस में भी चमकेगी किस्मत
कन्या राशि
सूर्य का प्रवेश इसी राशि में होने जा रहा है, इसलिए कन्या राशि वालों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसले ज्यादा मजबूती से ले पाएंगे। जॉब और बिजनेस में नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की वजह से समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अटके कामों में गति आएगी।
मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में फायदेमंद रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ बेहतर जॉब ऑफर भी मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के प्रॉफिट में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए भी कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत के लिहाज से भी यह समय सामान्य और अच्छा रहने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
