Aaj Ka Rashifal In Hindi: 14 अक्टूबर, बुधवार को आयुष्मान, सौभाग्य सहित 5 शुभ योग बनेंगे। इतने सारे शुभ योगों का एक दिन बनना बहुत कम देखने को मिलता है। इन सभी योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।
14 October 2026 Ka Rashifal: 14 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा जिसमें देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी। विनायकी चतुर्थी का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, सौम्य, ध्वांक्ष, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 14 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। समाज के प्रभावशाली लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। किसी चर्चा में आप अपनी बात रख सकते हैं। बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपको दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज आप अच्छा समय बिताएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपका साथ देंगे। दोपहर के बाद कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। बेटियों की शादी में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। सेहत में लापरवाही न बरतें।
जॉब में स्थिति मजबूत रहेगी। योजना बनाकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। दूसरों की उलझनें सुलझाने में समय देना पड़ सकता है। घर के खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। संतान पर ध्यान देने की जरूरत है।
नई योजनाओं को लेकर दोस्तों से बातचीत हो सकती है। आलस्य से दूर रहें और शुरू किए गए काम को अधूरा न छोड़ें। कारोबार में मुनाफा बढ़ने के योग हैं। शेयर बाजार से अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। विवादों से बचकर रहने में भलाई है।
सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में शांत रहना बेहतर होगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा होगी। दिन थोड़ा सुस्त रह सकता है। जब लोग आपकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो बुरा लग सकता है।
713
कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कारोबार में नए समझौते हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा और धार्मिक कामों में मन लगेगा। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राओं से फायदा हो सकता है। आप अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
813
तुला राशिफल 14 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। पैसों की कमी के कारण रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कानूनी विवादों का हल निकल सकता है।
कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के व्यवहार से खुशी मिलेगी। दूसरों की मदद करने का मन करेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
समाज में सम्मान रखने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य के कारण काम का प्रदर्शन कमजोर हो सकता है। बच्चों की मनमानी से मन दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। गूढ़ विषयों को समझने के नए मौके मिलेंगे।
अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को ऊंचा पद मिल सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में नए पार्टनर जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात तय हो सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।
नया निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों पर बेवजह दबाव न बनाएं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान संभव है।
1313
मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बौद्धिक चर्चाओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुछ कामों के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के लोग आपके प्रति विनम्र रहेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.