Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: केतु योग से रहें सावधान, 3 राशियां होंगी परेशान, सेहत-लव लाइफ पर होगा बुरा असर

Published : Sep 15, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 सितंबर, मंगलवार को ऋषि पंचमी है। ये व्रत सिर्फ वही महिलाएं करती हैं जो रजस्वला होती हैं। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

PREV
113
15 सितंबर 2026 का राशिफल

15 September 2026 Ka Rashifal: 15 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। महिलाएं इस दिन ऋषि पंचमी का व्रत करेंगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। मंगलवार को इंद्र, वैधृति, श्रीवत्स और केतु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

जीवनसाथी के लिए पर्याप्त समय निकालें। किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। जॉब में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। सभी काम प्लानिंग के साथ करने से मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है।

313
वृषभ राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

अपनी क्षमता और योग्यता का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। अगर बिजनेस के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो सावधानी बरतें। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। नसों में खिंचाव और दर्द की परेशानी हो सकती है। घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा।

413
मिथुन राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। मन में नए और क्रिएटिव आइडिया आएंगे। किसी बड़ी कंपनी से नई जॉब मिलने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 4 राशियों के लिए शानदार रहेंगे 45 दिन, प्यार, पैसा सब मिलेगा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील

513
कर्क राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

घर और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी आ सकती है। नया बिजनेस शुरू करने का विचार बन सकता है। जॉब या बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी दोस्त को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कर्मचारियों के साथ मतभेद बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, पैसा, सम्मान में कमी-लव लाइफ पर भी होगा असर

613
सिंह राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

व्यस्तता के बीच भी जरूरी कामों को प्राथमिकता देंगे। किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी बड़े आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वर्क प्लेस पर दूसरों का सहयोग मिलेगा। धैर्य के साथ काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

713
कन्या राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

अपने स्वभाव में संयम बनाए रखें। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। कुछ लोग आपके सही काम का भी विरोध कर सकते हैं। किसी के प्रति मन में बैरभाव न रखें। छाती में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला न लें।

813
तुला राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ-साथ सीनियर अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पुरानी परेशानी से राहत मिलने के योग हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

कोई जरूरी सामान गुम हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। जिद्दी रवैये के कारण लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा कॉन्फिडेंस में कोई फैसला न लें।

1013
धनु राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

कॉम्पीटीटिव एग्जाम में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर डील फाइनल होने की संभावना है। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कमाई के नए सोर्स मिल सकते हैं। फैमिली में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस करने वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

फिलहाल जॉब या वर्क प्लेस में बदलाव करना ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में जरूरी टारगेट पूरे होने से मन खुश रहेगा। आलस के कारण काम टालने की कोशिश कर सकते हैं। विनम्रता बनाए रखें और किसी से बात करते समय कड़वे शब्दों के इस्तेमाल से बचें।

1213
कुंभ राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नए इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है। धार्मिक जगहों की यात्रा का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। नाराज दोस्तों को मनाने के लिए दिन अच्छा है। वर्क प्लेस की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

1313
मीन राशिफल 15 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। वर्क प्लेस पर मन थोड़ा उदास या अनमना रह सकता है। अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हेल्थ में थोड़ी नरमी बनी रह सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories