- Home
- Astrology
- Shukra Gochar 2026: 4 राशियों के लिए शानदार रहेंगे 45 दिन, प्यार, पैसा सब मिलेगा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
Shukra Gochar 2026: 4 राशियों के लिए शानदार रहेंगे 45 दिन, प्यार, पैसा सब मिलेगा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, रिश्ते, सुख-सुविधा, सुंदरता और ऐशो-आराम का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव व्यक्ति की लव लाइफ से लेकर आर्थिक स्थिति तक पर असर डाल सकता है।

कब से कब तक रहेगा शुक्र स्वाती नक्षत्र में?
Shukra Swati Nakshatra Gochar: 11 सितंबर 2026 को शुक्र अपना नक्षत्र बदलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है। शुक्र इस राशि में 24 अक्टूबर तक रहेगा यानी पूरे 45 दिन तक। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शुक्र और राहु के इस संबंध का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय खास तौर पर अच्छा रह सकता है। आगे जानिए कौन-सी वो 4 राशियां…

वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के स्वामी शुक्र ही हैं, इसलिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन इनके लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। करियर में भी आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। जो लोग पार्टनर की तलाश में हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी।
कर्क वालों की बढ़ेगी इनकम
इस राशि वालों के लिए शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाना आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाला रहेगा। इनकम बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। अगर किसी बात को लेकर रिश्ते में तनाव चल रहा था तो बातचीत के जरिए उसे दूर करने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय सुखद रहने वाला है।
तुला वालों का मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का बदलाव खास रहने वाला है क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस दौरान इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नौकरी और कारोबार में भी नए अवसर सामने आ सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के मौका मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ वालों की दूर होगी परेशानी
इस राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अचानक धन लाभ के योग बनाएगा। लव लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। पार्टनर का साथ और सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को अटके हुए काम दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।