Aaj Ka Rashifal In Hindi: 17 अगस्त 2026 को सूर्य और चंद्रमा, दोनों ही राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।
17 August 2026 Ka Rashifal: 17 अगस्त 2026 सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस तिथि नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में और चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। सोमवार को मुद्गर, छत्र, शुभ और शुक्ल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
213
मेष राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज पुराने विवादों को सुलझाने का अच्छा समय है। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही मानेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ जरूरी चर्चा हो सकती है। मेहनत का परिणाम मिलेगा।
313
वृषभ राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
पुरानी संपत्ति से जुड़ा विवाद खत्म हो सकता है। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कुछ लोग आपको गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर फैसला न लें।
413
मिथुन राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज किसी नए निवेश में पैसा लगाने से बचें। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। कुछ जरूरी सामान की कमी महसूस हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें, तला-गला न खाएं।
आज अपनी दिनचर्या में लापरवाही न करें और बेवजह की बहस से दूर रहें। पैसों का हिसाब साफ रखें। परिवार के साथ हंसी-मजाक और अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। कारोबार में मार्केटिंग से फायदा मिल सकता है।
आज पुराना उधार चुकाने में सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी कारोबारी डील में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। किसी से बेवजह उलझने से बचें। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे तो बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ होने के योग हैं। किसी पुरानी परेशानी का अंत होने से मन खुश रहेगा। दोस्तों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक फायदा होगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
813
तुला राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। अपनी जरूरी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कारोबार में बिक्री कम होने से थोड़ी चिंता हो सकती है। गलत और अनैतिक कामों से दूर रहें। अनावश्यक बातों में समय न गंवाएं।
913
वृश्चिक राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो कागजात और दूसरी जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। सहयोगियों के साथ विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। गैस और बदहजमी हो सकती है। जरूरी कामों को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ें।
1013
धनु राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। पढ़ाई करने वालों का ध्यान अच्छा रहेगा और मेहनत का फायदा मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहनों से मन की बातें साझा कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। संतान सुख मिलेगा।
1113
मकर राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। कामकाज में सफलता मिल सकती है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए की मेहनत काम आएगी।
1213
कुंभ राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। भविष्य के लिए पैसे बचाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मौसम बदलने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है और शरीर में थकान महसूस होगी। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। ज्यादा दिखावा न करें।
1313
मीन राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में पारदर्शिता रखें। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में मन लगेगा। लंबे समय से रुके हुए काम अचानक शुरू हो सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.