Kal Ka Rashifal In Hindi: 17 अगस्त 2026 को मुद्गर, छत्र, शुभ और शुक्ल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेंगे तो किसी के लिए अशुभ।
17 August 2026 Ka Rashifal: 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार रहेगा। इस दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य और चंद्रमा, दोनों ही राशि बदलेंगे। सूर्य जहां सिंह राशि में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा तुला राशि में। सिंह राशि में पहले से ही केतु स्थित है। केतु और सूर्य की युति होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर भी सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
213
मेष राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज सामाजिक कामों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने का मौका मिल सकता है। मित्रों से जरूरी चर्चा होगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी व्यस्त रहेंगे। जिस काम की जिम्मेदारी लेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।
313
वृषभ राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
खर्च बढ़ने से बजट थोड़ा बिगड़ सकता है, इसलिए पैसों का ध्यान रखें। पुरानी संपत्ति से जुड़ा विवाद खत्म होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी की बातों में आकर फैसला न लें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर मतभेद हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। खानपान में लापरवाही न करें, वरना पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जरूरी सामान की कमी भी महसूस हो सकती है।
परिवार के साथ आज अच्छा समय बीतेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार में प्रचार-प्रसार से फायदा मिल सकता है। बेवजह की बहस से दूर रहें और पैसों का हिसाब साफ रखें। हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद प्रयास करना बेहतर रहेगा।
613
सिंह राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
बड़ी कारोबारी डील में शामिल होने का मौका मिलेगा। पुराना कर्ज चुकाने में भी सफलता मिलेगी। आज अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। हालांकि, किसी से बेवजह बहस करने से बचें। अपनी पसंद के काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर नतीजे हासिल कर सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
पुरानी परेशानी खत्म होने से आज मन को राहत मिलेगी। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलने के संकेत हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
813
तुला राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं हर किसी से साझा न करें। कारोबार में बिक्री कम होने से चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और गलत कामों से दूरी बनाए रखें। बेवजह की बातों में समय खराब करने से बचें।
913
वृश्चिक राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
संपत्ति खरीदने की योजना है तो कागजात अच्छी तरह जांच लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगेगा। गैस और बदहजमी परेशान कर सकती है। जरूरी कामों पूरा होने में समय लग सकता है।
1013
धनु राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
पढ़ाई करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और मेहनत का फायदा मिल सकता है। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों से मन की बातें साझा कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से काम आसान होंगे। हालांकि, मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
1113
मकर राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। कामकाज में सफलता पाने के लिए अपनी सोच सकारात्मक रखें। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास आगे चलकर आपके काम आएंगे।
1213
कुंभ राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
भविष्य के लिए पैसे बचाना फायदेमंद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ मामलों में सावधानी रखनी होगी। मौसम बदलने से थकान या दूसरी परेशानी हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति बने तो शांत रहकर बात करें। अपनी उपलब्धियों का दिखावा न करें।
1313
मीन राशिफल 17 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम अचानक शुरू होने से आपको राहत मिल सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.