
Saptahik Rashifal 17 Se 23 August 2026: अगस्त के तीसरे सप्ताह के पहले ही दिन यानी 17 तारीख को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में केतु होने से ग्रहण योग बनेगा। वहीं सप्ताह के अंतिम दिन यानी 23 तारीख को बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएगा। यहां बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशियों पर असर डालेगी। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई और उच्च शिक्षा में नए मौके मिल सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी, मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। व्यापारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं और आर्थिक परेशानियां कम होंगी। परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। शनिवार को वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और उन्हें अपने काम में सफलता मिल सकती है। प्रेम और विवाह से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग हैं। गुरुवार और शुक्रवार नए काम शुरू करने के लिए अच्छे रहेंगे। हालांकि, दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। ज्यादा भावुक होने से तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
इस सप्ताह आप अपने समय का सही इस्तेमाल करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार की सोशल मीडिया के जरिए मार्केटिंग करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत भी मिल रहे हैं। हालांकि, पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में उच्च पद मिलने के योग हैं। व्यापार में निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। सप्ताह के बीच में विरोधियों से सावधान रहें। काम का दबाव बढ़ने से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
यह सप्ताह आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है और समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में जरूरी धन की व्यवस्था हो सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें और किसी विवादित विषय पर टिप्पणी करने से बचें। रविवार को थोड़ा संभलकर रहें।
परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ होने के योग हैं। यात्रा के लिए सप्ताह का मध्य भाग शुभ रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार खास तौर पर लाभ देने वाले दिन रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जोखिम भरे कामों से बचें। कंधे या गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है।
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। धन के मामलों में भाग्य आपका साथ देगा और कारोबार में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का अच्छा समय है, कुछ लोग शादी का प्रस्ताव भी दे सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। यात्रा के दौरान सामान का विशेष ध्यान रखें।
सप्ताह की शुरुआत में कोई उपहार मिल सकता है। बिजेस में नए समझौते हो सकते हैं और विदेश में रहने वालों को घर लौटने का अवसर मिल सकता है। आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता बढ़ेगी, जिससे काम में सफलता मिलेगी। गलत संगति से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें। समस्याओं का समाधान होगा।
इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और कारोबार में भी नए अवसर मिलेंगे। पुराने अनुभव आपके काम आएंगे। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। हालांकि, सप्ताह के दूसरे हिस्से में काम का दबाव बढ़ सकता है।
इस सप्ताह किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम और रिश्तों के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। मित्रों की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुछ लोग आपकी योजनाओं में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिए जरूरी बातें गुप्त रखें।
इस सप्ताह आपके मन में कई नए और रचनात्मक विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और प्रेम जीवन में भी उत्साह बना रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को छात्रवृत्ति या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने शौक पर खर्च करने का मौका मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है और कोई जरूरी काम अटक सकता है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
इस सप्ताह कारोबार बढ़ाने के लिए नई मार्केटिंग योजना बना सकते हैं। आय के नए रास्ते खुलेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। अधिकारियों से विवाद करने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।