Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाएगा। इस पर्व में देवी पार्वती की पूजा की जाती है। ग्रहों की स्थिति भी इस दिन शुभ फल देने वाली रहेगी।
15 August 2026 Ka Rashifal: 15 अगस्त 2026 शनिवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस तिथि हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिव, सिद्ध,उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज किसी फैसले को लेकर आप थोड़ा असमंजस में रह सकते हैं। बेकार की बहसों में पड़ने से बचें और अपना फोकस सिर्फ जरूरी कामों पर रखें। परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा। लोग आपसे मदद की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल खुद पर ध्यान देना जरूरी है।
313
वृषभ राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
किसी बड़े निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण बातचीत होने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने और बड़ा मुकाम हासिल करने की इच्छा मजबूत होगी।
आज कुछ चीजों में समझौता करना पड़ सकता है। जो लोग जरूरत से ज्यादा आपकी तारीफ करते हैं, उनसे सावधान रहें। बेवजह खर्च करने से बजट गड़बड़ा सकता है। खुद को लेकर नकारात्मक सोच से बचें। मौसम बदलने के कारण सर्दी, जुकाम या हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
613
सिंह राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
अपनी इमेज और सम्मान को लेकर आप थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। प्रेम विवाह की बात घर में रखना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों में आ रही रुकावट दूर होने के संकेत हैं।
713
कन्या राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कार्यस्थल पर आपको उम्मीद के मुताबिक महत्व नहीं मिल पाएगा। गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपकी छवि खराब कर सकता है, इसलिए बोलने से पहले सोच लें। दोस्तों से दिल की बात शेयर करने से मन हल्का होगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है।
813
तुला राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पढ़ाई करने वालों के लिए दिन अच्छा है और मेहनत का फायदा मिलेगा। छोटी-छोटी परेशानियों का समाधान खोजने में सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम से कारोबार में फायदा हो सकता है। जो काम आप प्राथमिकता में रखेंगे, उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे।
913
वृश्चिक राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
कामकाज की रफ्तार अचानक तेज हो सकती है। दिन थोड़ा शांत रहेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। किसी जरूरी काम के पूरा होने से राहत महसूस होगी। अपनी कमजोरियों को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर कोई अहम फैसला लेने की संभावना है।
1013
धनु राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सरकारी कामों में थोड़ी देरी या रुकावट आ सकती है। संतान के विवाह या भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आने वाले समय की प्लानिंग करने के लिए दिन अच्छा है। महिलाओं को अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी परेशानी में बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी।
1113
मकर राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। बिजनेस के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। जिन लोगों से आप सम्मान और सहयोग की उम्मीद रखते हैं, उनसे मनमुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी। अपने काम पर ध्यान देना ही बेहतर रहेगा।
1213
कुंभ राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
करियर को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। मशीनरी, टेक्निकल या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलने के योग हैं। अपने सहयोगियों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। विरोधी आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 15 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। पैसों से जुड़ी कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर सोच-विचार बढ़ेगा। भावनाओं में बहने की बजाय व्यावहारिक सोच अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दिन बेहतर रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.