Budhaditya Yog 2026: 22 अगस्त से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और करियर में ग्रोथ!

Published : Aug 14, 2026, 10:50 AM IST

Budhaditya Yoga August 2026:17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेगा, इसके बाद 22 अगस्त को बुध। इस तरह सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा।

PREV
15
कब से कब तक रहेगा बुधादित्य योग?

Budhaditya Yog 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और सूर्य, दोनों जब एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य नाम का राजयोग बनाते हैं। ये योग बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। 22 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक यानी पूरे 17 दिनों तक ये राजयोग सिंह राशि में बना रहेगा। सिंह राशि में इस राजयोग का बनना कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष वालों की चमकेगी किस्मत

इस योग का प्रभाव मेष राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा, इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आ सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में बुध की एंट्री, 6 राशियों का बढे़गा दबदबा, प्रॉपर्टी-पैसा भी खूब मिलेगा

35
सिंह वालों को होगा धन लाभ

इसी राशि में बुधादित्य योग बनेगा, इसलिए इन लोगों को ही सबसे ज्यादा शुभ फल प्राप्त होंगे। इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले इनके पक्ष में जा सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बनने की संभावना रहेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में भी सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips For Tulsi: तुलसी के पास मनी प्लांट रखें या नहीं, क्या कहता है वास्तु? जानें जरूरी नियम

45
तुला वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। इन्वेस्टमेंट से जुड़े निर्णय लाभदायक साबित हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर इनके काम की सराहना होगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। परिवार में भी पॉजिटिव माहौल बना रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा।

55
वृश्चिक वालों को मिलेगा सफलता

बुधादित्य योग से इस राशि के लोगों को करियर और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में स्थिति पहले से बेहतर होगी और नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories