Aaj Ka Rashifal In Hindi: 14 अगस्त 2026 को ग्रहों की युति से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। आगे पढ़ें 14 अगस्त 2026 का राशिफल…
14 August 2026 Ka Rashifal: 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी ब्रह्मदेव हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार को परिघ, शिव, सिद्धि और शुभ नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। अगर बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ा कोई काम अटका हुआ था तो उसमें प्रगति होगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
313
वृषभ राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप वाले काम आगे बढ़ेंगे। दोस्तों की मदद किसी समस्या का समाधान निकाल सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां कम होंगी। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है, नहीं तो छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है।
मिथुन राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान महसूस होगी। परिवार की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। लंबे समय से चला आ रहा कोई झगड़ा खत्म होने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को खुश कर सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा।
हर किसी पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं। विरोधी आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। निजी रिश्तों को लेकर कोई बात घरवालों के सामने आ सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
613
सिंह राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
वर्कप्लेस पर प्रदर्शन को लेकर दबाव महसूस होगा। किसी जरूरी काम में देरी होने से तनाव रहेगा। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में शामिल होंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की प्लानिंग शुरू हो सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
713
कन्या राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।
813
तुला राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन बनेगा। प्रेम जीवन में पहले से ज्यादा स्थिरता महसूस होगी। बच्चों की किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। परिवार के किसी रिश्तेदार की मदद मुश्किल समय में काम आएगी।
913
वृश्चिक राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
छोटा ट्रिप या ऑफिस से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
1013
धनु राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। किसी अच्छे काम के लिए सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है। शाम तक कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।
1113
मकर राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। सरकारी कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। छात्रों के लिए दिन उम्मीद से बेहतर रहेगा।
1213
कुंभ राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। निजी मामलों को सार्वजनिक होने से बचाएं। प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा।
1313
मीन राशिफल 14 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
साझेदारी में किया गया कारोबार लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बड़े निवेश या नए काम की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित रास्ता चुनना बेहतर रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.