Kal Ka Rashifal In Hindi: 13 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस तिथि पर अग्निदेव की पूजा करना चाहिए, इससे शुभ फल मिलते हैं।
13 August 2026 Ka Rashifal: 13 अगस्त 2026 गुरुवार को वरियान, परिघ, अमृत और मूसल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। ये कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
किसी पर अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा और बच्चे आपकी बात मानेंगे। ऑफिस का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। फिजूल खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
313
वृषभ राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
लाइफ पार्टनर की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। बिजनेस में कुछ नए आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी।काम में आपका फोकस शानदार रहेगा। ट्रैवल, टूरिज्म और होटल लाइन से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
मिथुन राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
पैसों के मामलों में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। रिलेशनशिप में पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें। पुरानी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। जॉब में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन बिजनेस करने वालों को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए।
ऑफिस में कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उसे दिल पर न लें। लव लाइफ में भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।आज आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। किसी की मीठी बातों में आकर भरोसा न करें।
613
सिंह राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
राजनीति और सोशल एक्टिविटी में भी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में पकड़ मजबूत होगी। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। किसी बड़े या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदा दिला सकती है।
713
कन्या राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
फर्जी ऑफर और ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। बिजनेस में काम का लोड बढ़ सकता है। घर में पैसों को लेकर बहस होने की संभावना है। अपनी प्लानिंग अभी किसी से शेयर न करें।
813
तुला राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पुराने निवेश या किसी पुरानी योजना से फायदा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी या विवाद से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। लापरवाही पेट खराब कर सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी सलाह लोगों के लिए मददगार साबित होगी।
913
वृश्चिक राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
अपनी उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। सिर्फ पैसे के नजरिए से हर रिश्ते को न आंकें। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। ऑफिस की परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी।
1013
धनु राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपका ट्रैवल का प्लान बन सकता है। कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। किसी को उधार देने या आर्थिक मदद करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। मनपसंद खाने का मजा ले सकते हैं।
1113
मकर राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें। हेल्थ को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। घर की महिलाएं काम में काफी बिजी रह सकती हैं। ऑफिस में परेशानी आ सकती है। सोशल और पॉलिटिकल फील्ड से जुड़े लोगों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा।
1213
कुंभ राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
मार्केटिंग, सेल्स और प्रमोशन से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। आंखों के रोग परेशान करेंगे।आज आपके दिमाग में नए आइडिया आएंगे। पार्टनरशिप बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।
1313
मीन राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
बिजनेस की रफ्तार धीमी रहेगी, फिर भी कमाई बनी रहेगी। करियर बदलने या नई दिशा में आगे बढ़ने का विचार मन में आ सकता है। कॉन्फिडेंस थोड़ा कम रह सकता है, लेकिन मेहनत जारी रखें। रिश्तेदारों के साथ बेवजह की बहस से बचें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.