13 August 2026 Ka Rashifal: 13 अगस्त 2026 गुरुवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन वरियान, परिघ, अमृत और मूसल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। गुरुवार की सुबह चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा की युति ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज परिवार का माहौल सुखद रहेगा और बच्चे आपकी बातों को महत्व देंगे। किसी भी फैसले को दूसरों पर थोपने से बचें। बेवजह के खर्चे जेब पर भारी पड़ सकते हैं। त्वचा से जुड़ी परेशानी जैसे खुजली या दाने परेशान कर सकते हैं। काम का तनाव बढ़ सकता है।
313
वृषभ राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पर्यटन और ट्रैवल से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नए बिजनेस को लेकर भी विचार बन सकता है।
मिथुन राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। कारोबार में जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
आज आपके पास अपने लिए पर्याप्त समय रहेगा। किसी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। ऑफिस में कुछ सहकर्मी मजाक या आलोचना कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखने की कोशिश करें।
613
सिंह राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। कोई नया और रचनात्मक काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।
713
कन्या राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
व्यापार में काम का दबाव बढ़ सकता है। घर में पैसों को लेकर बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने भविष्य की योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रखें। आत्मविश्लेषण के लिए थोड़ा समय निकालें। किसी भी भ्रामक ऑफर या विज्ञापन पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
813
तुला राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी सलाह और अनुभव से लोग प्रभावित होंगे। पुरानी योजनाओं से आर्थिक लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चल रहा कोई विवाद खत्म होने की संभावना है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।
913
वृश्चिक राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। अपनी उपलब्धियों से संतुष्टि महसूस करेंगे। परिवार की जरूरतों पर विशेष ध्यान देना होगा। हर बात में सिर्फ लाभ-हानि देखने की आदत से बचें। सेहत बिगड़ सकती है।
1013
धनु राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज किसी को आर्थिक मदद देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। मनपसंद भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। कुछ लोग आपकी सफलता से जलन महसूस कर सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।
1113
मकर राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
वर्क प्लेस पर सहयोगियों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यवहार में सुधार करना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें, नहीं तो बाद में पछताएंगे।
1213
कुंभ राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपके विचारों में नई ऊर्जा और रचनात्मकता रहेगी। पार्टनरशिप वाले कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। थकान हो सकती है।
1313
मीन राशिफल 13 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की जरूरत है। कारोबार की रफ्तार धीमी रह सकती है, फिर भी लाभ मिलने के योग हैं। साफ-सफाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। करियर में बदलाव संभव है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.