अक्सर लोग अपने घरों में तुलसी और मनी प्लांट को पास-पास लगा लेते हैं। वास्तु में इसे लेकर भी कईं नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना सभी के लिए जरूरी है।

Money Plant and Tulsi Vastu Rules: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, इसलिए इसकी रोज पूजा भी की जाती है। वहीं मनी प्लांट को वास्तु में धन को आकर्षित करने वाला और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने वाला माना गया है। ये दोनों पौधे अक्सर सभी घरों में देखने को मिलते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या मनी प्लांट और तुलसी के पौधे को एक साथ या पास-पास रखा जा सकता है? आगे जानिए वास्तु शास्त्र में इसके बारे में क्या कहा गया है…

ये भी पढ़ें-
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें

क्या मनी प्लांट और तुलसी को साथ रख सकते हैं?

वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी और मनी प्लांट, इन दोनों पौधों की प्रकृति और ऊर्जा अलग-अलग होती है। तुलसी का विशेष धार्मिक महत्व है वहीं मनी प्लांट को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। अलग-अलग ऊर्जा के होने के कारण इन दोनों पौधों को एकदम सटाकर या एक ही गमले में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? नोट करें राखी बांधने का मुहूर्त

कितनी दूरी रखें मनी प्लांट और तुलसी?

वास्तु के अनुसार, तुलसी और मनी प्लांट इन दोनों के बीच लगभग 2 से 3 फीट की दूर होनी चाहिए। ऐसा होने इनकी ऊर्जाएं एक-दूसरे से नहीं टकराएंगी और ये दोनों पौधे अच्छे तरह फल-फूल सकेंगे। साथ ही इन दोनों पौधों का पॉजिटिव असर भी घर व इसमें रहने वाले लोगों पर होगा।

किस दिशा में रखें तुलसी और मनी प्लांट?

- वास्तु नियमों के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। अगर ऐसा न कर पाएं तो उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
- मनी प्लांट की बात की जाए तो इसे दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी मानी जाती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

1. तुलसी के पास सूखे या कांटेदार पौधे न रखें।
2. मनी प्लांट की बेल को जमीन पर फैलने न दें, इसे ऊपर की ओर बढ़ने दें।
3. दोनों पौधों की नियमित देखभाल करें और सूखी पत्तियां समय-समय पर हटा दें।
4. तुलसी के पौधे के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें और शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
5. मनी प्लांट की भी नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।