MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें

Surya Grahan 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है नहीं तो इसका बुरा असर हमारे जीवन पर हो सकता है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 07 2026, 11:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी पूरी डिटेल...
Image Credit : chatgpt

जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी पूरी डिटेल...

Solar Eclipse 12 August 2026 Details: सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है जिस पर सैकड़ों सालों से शोध किया जा रहा है। वैज्ञानिक अभी तक इस खगोलीय घटना से जुड़े कईं रहस्यों से पर्दा उठा चुके हैं। भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में सूर्य ग्रहण से जुड़े अनेक नियम और मान्यताओं के बारे में बताया गया है। इस बार साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को होने जा रहा है। इसके सूतक काल व अन्य बातों को लेकर भी लोगों के मन में कईं सवाल हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सूर्य ग्रहण के नियम और सावधानियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
12 अगस्त 2026 को कब होगा सूर्य ग्रहण?
Image Credit : Getty

12 अगस्त 2026 को कब होगा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा जो मध्य रात्रि 1 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनिट रहेगी। भारत में इस दिन श्रावण मास की अमावस्या तिथि रहेगी जिसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं।

35
12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण का सूतक कब तक रहेगा?
Image Credit : Getty

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण का सूतक कब तक रहेगा?

विद्वानों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक इसके शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस नियम के अनुसार 12 अगस्त को होने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 4 मिनिट से शुरू हो जाएगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

45
सूर्य ग्रहण के नियम
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण के नियम

1. सूर्य ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
2. जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां के लोगों को ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए।
3. सूर्य ग्रहण के दौरान नंगी आंखों से सूर्य की ओर नहीं देखना चाहिए, इससे आंखों पर बुरा असर हो सकता है।
4. सूर्य ग्रहण के दौरान घर के मंदिर व देव प्रतिमाओं को ढंक देना चाहिए।
5. सूर्य ग्रहण से पहले ही बने हुए भोजन में तुलसी के पत्ते रख देना चाहिए। जिससे ये ग्रहण के बाद भी खाने योग्य बने रहें।

55
सूर्य ग्रहण की सावधानियां
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण की सावधानियां

1. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी घर से बाहर न निकलें नहीं तो गर्भ में पल रहे शिशु पर इसका बुरा असर हो सकता है।
2. सूर्य ग्रहण के दौरान खाने-पीने से पेट के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
3. सूर्य ग्रहण के दौरान तेज धार और नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसका अशुभ असर हमारे जीवन पर हो सकता है।
4. छोटे बच्चों को भी सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सूर्य ग्रहण
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kamika Ekadashi 2026: 9 या 10 अगस्त, कब करें कामिका एकादशी व्रत, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Recommended image2
Chanakya Niti: ये 4 आदतें महिलाओं को बनाती हैं घर की लक्ष्मी, फैमिली कहती है ‘सुपर वूमन’
Recommended image3
Hariyali Teej 2026: कब है हरियाली तीज, 15 या 16 अगस्त, पूजा के कितने मुहूर्त? नोट करें डेट और टाइम
Recommended image4
Sawan 2026: शिवलिंग पर कितने बेलपत्र चढ़ाने चाहिए? जानिए सही संख्या, मंत्र और नियम
Recommended image5
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? नोट करें राखी बांधने का मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved